फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारतीय बल्लेबाजी की नई सनसनी तिलक वर्मा, पिछली चार टी20 पारियों में जड़ चुके दो शतक और एक अर्धशतक

Mon, 27 Jan 2025 09:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 09:04 AM IST
सार

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता था।

विज्ञापन
Indian Batter Tilak Varma T20 International records and stats since 2024 shine against England in second T20I
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले तिलक वर्मा भारतीय बल्लेबाजी की नई सनसनी बनकर उभरे हैं। तिलक ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिससे भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रहा था। ऐसा पहली नहीं है जब तिलक ने मैच विजयी पारी खेली, इससे पहले पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा था। 
Indian Batter Tilak Varma T20 International records and stats since 2024 shine against England in second T20I
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
दूसरे टी20 में अपने दम पर दिलाई जीत 
इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में तिलक ने 55 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली जिसकी मदद से भारत ने 19.2 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी और उसके लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन तिलक एक छोर से डटे रहे और मैच फिनिश करके ही पवेलियन लौटे। 
Indian Batter Tilak Varma T20 International records and stats since 2024 shine against England in second T20I
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक ने टी20 में बनाया था अनोखा रिकॉर्ड 
तिलक ने ना सिर्फ अपनी इस पारी से भारत को जीत दिलाई, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में अनोखा रिकॉर्ड भी बना लिया था। तिलक टी20 में बिना आउट हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। तिलक का पिछली चार टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी में स्कोर नाबाद 72, नाबाद 19, नाबाद 120 और नाबाद 107 रन है। इस तरह तिलक अबतक बिना आउट हुए लगातार 318 रन बना चुके हैं जो किसी अन्य बल्लेबाज की तुलना में सर्वाधिक है। तिलक ने इस मामले में मार्क चापमैन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2023 में टी20 में बिना आउट हुए लगातार 271 रन बनाए थे, जबकि श्रेयस अय्यर ने 2022 में इस दौरान 240 रन और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने 2018 में बिना आउट हुए लगातार 240 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Batter Tilak Varma T20 International records and stats since 2024 shine against England in second T20I
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जमकर चला था तिलक का बल्ला
तिलक ने पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज में भी प्रभावित किया था और अंतिम दो टी20 मुकाबले में शतक जड़ा था। तिलक ने उस दौरे पर सभी चार मैच खेले जिसमें उनका स्कोर डरबन में 33 रन, गकेबरहा में 20 रन, सेंचुरियन में नाबाद 107 और जोहानिसबर्ग में नाबाद 120 रन रहा था। इस तरह तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों में कुल 280 रन बनाए थे। पिछले साल तिलक ने भारत के लिए कुल पांच टी20 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 102 के औसत और 163 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल हैं। वहीं, इस साल उन्होंने दो मैच खेले हैं और अबतक 91 रन बना चुके हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। 
विज्ञापन
Indian Batter Tilak Varma T20 International records and stats since 2024 shine against England in second T20I
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक ने आर्चर को बनाया था निशाना
मैच विजयी पारी खेलने के बाद तिलक ने अपनी रणनीति का खुलासा किया था और कहा था कि दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को निशाने पर रखना उनकी रणनीति का हिस्सा था और इसका उद्देश्य इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को बेअसर करना था, जिससे बाकी टीम हतोत्साहित हो गई। कोलकाता में पहले मैच में चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लेने वाले आर्चर ने दूसरे मैच में चार ओवर में 60 रन लुटाए थे। तिलक ने मैच के बाद कहा था, 'मैं उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाना बनाना चाहता था। यदि आप सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को निशाने पर रखेंगे तो अन्य गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे। इसलिए, जब विकेट गिर रहे हों (दूसरे छोर पर), तो मैं विरोधी टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना चाहता हूं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed