{"_id":"62fc9e7d5536d635df22d9c7","slug":"indian-cricket-players-whose-career-flopped-due-to-internal-politics-from-ambati-rayudu-to-karun-nair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट पर हावी राजनीति: 3D प्लेयर की वजह से रायुडू और तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर का करियर हुआ बर्बाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट पर हावी राजनीति: 3D प्लेयर की वजह से रायुडू और तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर का करियर हुआ बर्बाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:23 PM IST
सार
तिहरे शतक के बाद करुण नायर का करियर आगे बढ़ने की बजाय बैक फुट पर चला गया। उनके करियर की उल्टी गिनती शुरू हो गई। करुण नायर आखिरी बार साल 2017 में टीम इंडिया के लिए खेले।
विज्ञापन
अंबाती रायुडू, विजय शंकर, करुण नायर (बाएं से)
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ऐसे आए जिनका भविष्य उज्जवल तो दिखा, लेकिन वह राजनीति का शिकार हो गए। या तो उन्हें कम मौका मिला, या फिर ऐसे खिलाड़ियों की जगह मौका मिला, जो आगे चलकर फिसड्डी साबित हुए। इनमें से कुछ खिलाड़ियों ने तो ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। इसके बावजूद वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने में नाकाम रहे। आइए ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
करुण नायर
- फोटो : सोशल मीडिया
1. करुण नायर: दाएं हाथ के स्टायलिश बल्लेबाज करुण नायर ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें भारतीय स्क्वॉड में चुना गया। मोहाली में खेले गए टेस्ट में करुण को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। इस सीरीज के पहले दो टेस्ट में करुण फेल रहे और दो पारियों में 4 और 13 रन ही बना सके। 16 दिसंबर को बेंगलुरु के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ जब वह तीसरे टेस्ट में उतरे, तो उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया।
करुण ने पहली पारी में 303 रन की नाबाद पारी खेली। वह टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले भारत के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बने। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने तिहरा शतक जड़ा था। इस तिहरे शतक के बाद करुण नायर का करियर आगे बढ़ने की बजाय बैक फुट पर चला गया। उनके करियर की उल्टी गिनती शुरू हो गई। करुण नायर आखिरी बार साल 2017 में टीम इंडिया के लिए खेले। उनका आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने पांच रन की पारी खेली।
करुण ने टीम इंडिया में मौका नहीं मिलने पर भारतीय टीम के तब के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि ना तो मुझे कोच ने, ना ही कप्तान और ना ही चयनकर्ताओं ने बताया कि मैं टीम से क्यों बाहर हूं? मुझसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की।

अंबाती रायुडू और विजय शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
2. अंबाती रायुडू: एक वक्त टीम इंडिया सीमित ओवरों के क्रिकेट में नंबर-4 के सही ऑप्शन की तलाश कर रही थी। केएल राहुल, दिनेश कार्तिक समेत कई खिलाड़ियों को आजमाया गया, लेकिन कोई उस पोजिशन के लिए फिट नहीं बैठा। ऐसे में अंबाती रायुडू को मौका दिया गया और उन्होंने चार नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कई बेहतरीन पारियां खेलीं। वह 2019 वर्ल्ड कप के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के प्रमुख दावेदार बन गए।
हालांकि, टीम का चयन करते वक्त भारतीय चयनकर्ताओं ने चौंकाने वाला फैसला लिया और रायुडू को वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया। उनकी जगह ऑलराउंडर विजय शंकर को स्क्वॉड में जगह दी गई। अंबाती रायुडू ने इसका विरोध जताते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया। इसके बाद काफी विवाद हुआ। हालांकि, तत्कालीन मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर के चयन को सही बताते हुए कहा था- विजय टीम को थ्री डी (3D) ऑप्शन देंगे।
थ्री डी का अर्थ था- बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग। इस बयान के बाद अंबाती रायुडू ने चयनकर्ताओं पर तंज कसते हुए ट्वीट करते हुए लिखा था- मैंने 3D चश्मे का पेयर ऑर्डर किया है वर्ल्ड कप देखने के लिए। आगे चलकर विजय शंकर भारतीय क्रिकेट में फ्लॉप रहे और उन्हें भी भारतीय टीम से बाहर किया गया। हालांकि, अंबाती रायुडू के रूप में एक बेहतरीन टैलेंट को भारतीय टीम ने गंवा दिया।