{"_id":"5bf09e5dbdec225e6965903a","slug":"indian-fast-bowlers-ready-to-perform-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में दिखेगी भारतीय पेस की धार, फर्राटा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया में दिखेगी भारतीय पेस की धार, फर्राटा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
team india
Link Copied
विराट की अगुआई में टीम इंडिया कंगारुओं से भिड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले तीन टी-20, फिर चार टेस्ट के बाद तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इस बार टीम इंडिया को जीत का दावेदार माना जा रहा है और ऑस्ट्रेलियाई की हालिया फॉर्म भी बेहद खराब नजर आ रही है। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
Bhuvneshwar Kumar
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो विदेशी दौरों में भारतीय टीम को हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। इंग्लैंड दौरे में भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांच में से तीन टेस्ट मैचों में सभी 20 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
bumrah
इसी तरह दक्षिण अफ्रीका में हुई फ्रीडम ट्रॉफी में भी भारतीय पेसरों की धार काफी तेज थी जिन्होंने 50 विकेट अपने नाम किए थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना उतरेगी जिन पर गेंद से छेड़खानी के कारण एक-एक साल का प्रतिबंध लगा है। टेस्ट में दुनिया की नंबर एक भारतीय टीम के लिए सीरीज जीत का शानदार मौका माना जा रहा है।
4 of 5
ishant sharma
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय पेस बैटरी में इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों की गेंदों में पेस, स्विंग, उछाल और विविधता सभी कुछ है।
विज्ञापन
5 of 5
mohammad shami
बुमराह, भुवनेश्वर और शमी तो अभी तीस से कम उम्र के हैं। इशांत इनमें सबसे ज्यादा अनुभवी हैं और वह इस दौरे में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि पता नहीं अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में वह टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।