फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए मोहाली पहुंची टीम इंडिया, बुमराह के साथ दिखीं संजना

Sun, 18 Sep 2022 09:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 09:28 AM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में 20 सितंबर को होगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें मोहाली पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन
Indian Players arrived Mohali for the first T20 Match against Australia
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 20 सितंबर से हो रही है। इस मैच के लिए दोनों टीमें मोहाली पहुंच चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही मोहाली पहुंची थी और अभ्यास कर रही थी, अब टीम इंडिया भी यहां पहुंच चुकी है। भारत के अधिकतर खिलाड़ी मास्क लगाकर वहां पहुंचे, क्योंकि कोरोना का खतरा अभी भी बना हुआ है और संक्रमित होने पर इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रहना पड़ सकता है। इस स्थिति में खिलाड़ियों की निजी तैयारी और टीम की तैयारी पर भी असर पड़ेगा। इस सीरीज से भारतीय टीम में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ मोहाली पहुंचे, जबकि बाकी खिलाड़ियों का परिवार साथ नहीं था। 
Indian Players arrived Mohali for the first T20 Match against Australia
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे थे और टीम के बाकी खिलाड़ी उनके बाद स्टेडियम पहुंचे। रोहित के लिए यह सीरीज काफी अहम है। एशिया कप में औसत प्रदर्शन करने के बाद रोहित की कोशिश इस सीरीज में बड़ी पारी खेलकर लय में लौटने की होगी। 
Indian Players arrived Mohali for the first T20 Match against Australia
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली भी मोहाली पहुंच गए हैं। अब कोहली की कोशिश ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी। विराट एशिया कप में बड़ी पारी खेलकर लय में लौट चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी पारी खेलने पर उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Players arrived Mohali for the first T20 Match against Australia
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के उपकप्तान लोकेश राहुल भी मोहाली पहुंच गए हैं। उनके लिए यह सीरीज सबसे ज्यादा अहम है। चोट से वापसी करने के बाद राहुल ने सिर्फ एक अच्छी पारी खेली है। एशिया कप के आखिरी मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था। अब राहुल की कोशिश भी कुछ अच्छी पारियां खेल लय हासिल करने की होगी।
विज्ञापन
Indian Players arrived Mohali for the first T20 Match against Australia
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी मोहाली पहुंच गए हैं। टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल 2022 से ही हार्दिक शानदार लय में हैं और भारत को कई मैच जिता चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed