{"_id":"62fbc986ffaa544760231e2d","slug":"indian-players-practice-session-before-odi-series-against-zimbabwe-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: वनडे सीरीज से पहले भारत के युवा खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, गिल को समझाते दिखे ईशान किशन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: वनडे सीरीज से पहले भारत के युवा खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना, गिल को समझाते दिखे ईशान किशन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:14 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ओपनिंग की दावेदारी पेश कर रहे हैं, लेकिन धवन और राहुल का पारी की शुरुआत करना लगभग तय है।
विज्ञापन
1 of 9
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। मंगलवार के दिन भी टीम इंडिया ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए तैयार हो रही है और खिलाड़ी लय में लौट रहे हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज 18 से 22 अगस्त के बीच खेली जाएगी। सीरीज के तीनों मैच हरारे के मैदान पर होंगे।
2 of 9
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने भी वनडे सीरीज से पहले जमकर मेहनत की और खुद को तैयार किया। धवन अब भारत की टेस्ट और टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। वो सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज में टीम इंडिया की कप्तानी की थी और इस सीरीज में भी पहले उन्हें कप्तान बनाया गया था, लेकिन बाद में लोकेश राहुल को कप्तानी दे दी गई।
3 of 9
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी जमकर अभ्यास किया और नेट्स में बड़े शॉट खेले। संजू ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में काफी प्रभावित किया था और वो आईपीएल 2022 के बाद से भारतीय टीम का हिस्सा बने रहे हैं। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सैमसन टीम में अपनी जगह बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान शिखर धवन और दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ी मस्ती करते हुए भी नजर आए। दीपक हुड्डा ने भी पिछले कुछ महीनों में शानदार खेल दिखाया है और भारतीय टीम में मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 9
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन ने भी जमकर अभ्यास किया। उन्होंने बड़े शॉट खेले। किशन के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। वो साल की शुरुआत में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी में उन्हें बेंच में बैठना पड़ा है। इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर वो अपना दावा मजबूत कर सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।