{"_id":"5b3feae34f1c1bc5248b4f25","slug":"indian-team-defeated-against-england-after-seven-consecutive-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की हार पर सबसे ज्यादा खुश हुआ पाकिस्तान, वजह है यह खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की हार पर सबसे ज्यादा खुश हुआ पाकिस्तान, वजह है यह खास रिकॉर्ड
Sat, 07 Jul 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत और पाकिस्तान की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया को शुक्रवार को कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड के हाथों पांच विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 148 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने चार गेंदें शेष रहते पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अगली स्लाइड में पढ़िए आखिर टीम इंडिया की हार पर सबसे ज्यादा क्यों खुश है पाकिस्तान?
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के फैंस जहां दूसरे टी-20 में मिली हार से निराश हैं, वहीं 'मेन इन ब्लू' की हार की सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को है। इसकी वजह एक बेहद खास रिकॉर्ड है। दरअसल, टीम इंडिया की हार के साथ ही उसके सात मैच के विजयी रथ पर रोक लगी।
3 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
अगर विराट ब्रिगेड दूसरा टी-20 जीत लेती तो लगातार 8 मैच जीतने वाली टीम बन जाती। इस मामले में वह पाकिस्तान की बराबरी पर आ जाती, जिसने लगातार 8 मैच जीते हैं। अब पाकिस्तान लगातार जीत दर्ज करने के मामले में टीम इंडिया से आगे है। याद हो कि इसी साल पाकिस्तान ने भी टी-20 में लगातार आठ मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज किया था। वहीं टीम इंडिया लगातार सात मैच जीत सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंग्लैंड खिलाड़ी
यही नहीं टीम इंडिया की इस हार से आयरलैंड और इंग्लैंड भी बेहद खुश है क्योंकि इन दोनों टीमों के नाम भी लगातार आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड है। वैसे, टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। अफगानिस्तान ने मार्च 2016 से मार्च 2017 के बीच लगातार 11 मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन
5 of 5
team india
बहरहाल, टीम इंडिया टी-20 क्रिकेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की दहलीज पर है। इस सिलसिले का आगाज नवंबर 2017 में न्यूजीलैंड पर घरेलू सीरीज में मिली जीत के साथ हुआ था। उसके बाद से भारत ने एक भी द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं गंवाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।