{"_id":"5bfa40ddbdec2241d200158e","slug":"indian-team-played-only-t20i-at-sydney-suresh-raina-and-yuvraj-singh-becomes-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने सिडनी में खेला सिर्फ एक टी-20 मैच, रैना-युवी ने रोमांचक मुकाबले में किया था कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने सिडनी में खेला सिर्फ एक टी-20 मैच, रैना-युवी ने रोमांचक मुकाबले में किया था कमाल
Sun, 25 Nov 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश रैना और युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा सीरीज में 1-0 की बढ़त पर है और सीरीज में बराबरी करने के लिए टीम इंडिया की साख दांव पर लगी है। बता दें कि टीम इंडिया ने इससे पहले एससीजी ग्राउंड पर एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है।
2 of 6
शेन वाटसन
भारतीय टीम ने 31 जनवरी 2016 को सिडनी पर टी-20 मैच खेला था और जीत दर्ज की थी। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इस मैच में 198 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। युवराज सिंह और सुरेश रैना इस जीत के हीरो रहे थे। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान शेन वॉटसन के नाबाद शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। वॉटसन ने 71 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन बनाए।
3 of 6
शिखर रोहित
- फोटो : SELF
जवाब में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया और ऑस्ट्रेलिया का तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। 198 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 46 रन की साझेदारी करके आक्रामक शुरुआत दिलाई। वॉटसन ने धवन को बेनक्रॉफ्ट के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI Twitter
इसके बाद 'हिटमैन' ने 'रन मशीन' विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 रन के पार लगाया। 38 गेंदों में 5 चौके एक छक्के की मदद से 52 रन बनाने के बाद शर्मा डगआउट लौटे। उन्हें बॉयस ने वॉटसन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बॉयस ने टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया। उन्होंने 36 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाने वाले कोहली को क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
5 of 6
सुरेश रैना
यहां से सुरेश रैना और युवराज सिंह ने भारतीय पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया की जीत के अरमान को तोड़ दिया। बाएं हाथ की जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को जीत दिलाई। रैना ने 25 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन की मैच विजयी पारी खेली। युवी ने 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।