{"_id":"5a2e5f984f1c1bca678c0d9b","slug":"indias-two-day-warm-up-match-in-south-africa-has-been-cancelled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विराट ब्रिगेड' का सपना रह जाएगा अधूरा, दक्षिण अफ्रीका ने चली ये चाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विराट ब्रिगेड' का सपना रह जाएगा अधूरा, दक्षिण अफ्रीका ने चली ये चाल
Tue, 12 Dec 2017 08:46 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को घोषणा की है कि टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका में होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। अब टीम इंडिया मैच के बजाय नेट्स पर पसीना बहाएगी।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : File
इसका मतलब है कि टीम इंडिया बिना अभ्यास मैच खेले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बता दें कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 5 जनवरी 2018 को केपटाउन में खेला जाएगा।
3 of 5
टीम इंडिया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान जारी करते हुए कहा, 'टीम इंडिया का युरोलेक्स बोलैंड पार्क में होने वाला दो दिवसीय अभ्यास मैच अब नहीं होगा। भारतीय टीम इस दौरान ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।' वैसे मैच रद्द करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दक्षिण अफ्रीका टीम
- फोटो : hindustan times
इसके अलावा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने डे-नाइट वन-डे मैचों के समय में फेरबदल की भी घोषणा की। अब दक्षिण अफ्रीका में होने वाले सभी वन-डे मैच आधे घंटे पहले शुरू होंगे। अपडेटेड कार्यक्रम के अनुसार जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला चार दिवसीय डे/नाइट टेस्ट मैच स्थानीय समय दोपहर दो बजे के बजाय 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
विज्ञापन
5 of 5
भारत-साउथ अफ्रीका अभ्यास मैच
इसी प्रकार टीम इंडिया के खिलाफ छह में से पांच वन-डे तय समय से एक घंटा पहले शुरू होंगे। कार्यक्रम के मुताबिक पहला, तीसरा, चौथा, पांचवां और छठा वन-डे स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने के बजाय 1 बजे शुरू होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।