{"_id":"5dd0b59d8ebc3e54936d438a","slug":"indvban-virat-kohli-signs-special-autograph-for-cricket-fan-in-indore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के इस फैन की खुद-ब-खुद टूटती हैं हड्डियां, कोहली ने मुलाकात कर स्पेशल फैन को दिया ऑटोग्राफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के इस फैन की खुद-ब-खुद टूटती हैं हड्डियां, कोहली ने मुलाकात कर स्पेशल फैन को दिया ऑटोग्राफ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 17 Nov 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अपने खास फैन से मिले विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अपने एक खास फैन का दिल भी खुश किया। विराट ने अपने इस स्पेशल फैन से ना सिर्फ मुलाकात की, उससे बात कर ऑटोग्राफ भी दिया। पूजा की शनिवार को विराट से हुई मुलाकात के बाद उसकी लंबे समय से अधूरी ख्वाहिश पूरी हो गई।
Trending Videos
2 of 4
विराट कोहली -शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्पेशन फैन का नाम पूजा शर्मा है, जो इंदौर के सुखलिया में रहती हैं। पूजा ने 12वीं तक पढ़ाई की है। बीमारी के कारण वे अब घर पर रहती हैं। वह विराट की बड़ी फैन हैं। पूजा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए हर मैच स्टेडियम में देखना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बिना खाता खोले लौटते विराट
- फोटो : ट्विटर
पूजा ने बताया कि मैं विराट की बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने विराट के हर मैच देखे हैं। मैंने पहली बार स्टेडियम में पहुंचकर मैच देखा। विराट से मिलकर बहुत खुश हूं और आज उनसे मिलने का मेरा सपना पूरा हुआ है। पूजा ने कहा कि विराट के द्वारा एडिलेट में खेली गई 141 रनों की पारी आज भी मुझे याद है। मैं कोहली की बहुत बड़ी फैन हूं।
4 of 4
विराट कोहली अपने फैन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
सुखलिया में रहने वाली 24 साल की पूजा ऐसी बीमारी से लड़ रही हैं, जिसमें उनकी हड्डियां खुद-ब-खुद टूटती हैं। टूटी हुई हड्डियां एक-दो दिन में जुड़ भी जाती हैं। स्कूल में यदि मैडम पूजा को हाथ पकड़कर खड़ा करती थीं तो उनकी हड्डियां टूट जाया करती थीं। पूजा की इस बीमारी उनका पूरा परिवार अचंभित है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।