{"_id":"5a5059dd4f1c1b4a018b5ee2","slug":"indvsa-bhuvneshwar-kumar-feels-more-run-given-fron-indian-side-in-1st-match-cape-town","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: गेंदबाजों के बारे में भुवी ने दी ये सलाह, बोले- ऐसा करने से बचना चाहिए था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: गेंदबाजों के बारे में भुवी ने दी ये सलाह, बोले- ऐसा करने से बचना चाहिए था
Sat, 06 Jan 2018 02:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन भुवनेश्वर कुमार नतीजे से खुश नहीं हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को कुछ ज्यादा ही रन दे दिए।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने स्वीकार किया कि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 30 रन ज्यादा दे दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 286 रन तक पहुंच गई। गेंदबाजों को ज्यादा रन देने से बचना चाहिए था। शुरुआती में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 12 रन था।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
27 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'हां, हमने दक्षिण अफ्रीका को कुछ रन अधिक दे दिए। मुझे लगता है कि उन्होंने 25-30 रन ज्यादा बना लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
उन्होंने कहा कि हर घंटे के खेल में ऐसे 2-3 ओवर थे, जहां हमने आसानी से बाउंड्री गंवाईं। इस मामले में हम सुधार कर सकते हैं। भुवनेश्वर ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 87 रन देकर सबसे अछिक 4 विकेट लिए। केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया था।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : bcci
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर से अफ्रीका पर अटैक करना शुरू कर दिया। पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर डी. एल्गर को चलता किया, इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर में मार्करम को, इसके बाद हाशिम अमला को अपना शिकार बनाया। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में मेजबानों की टीम 286 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं, टीम इंडिया ने भी पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 28 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।