{"_id":"58ac82364f1c1b9e1cb22fa0","slug":"indvsaus-nathan-lyon-want-to-learn-bowling-from-r-ashwin-during-indian-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
Wed, 22 Feb 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चार टेस्ट मैचों के लिए भारत आई ऑस्ट्रेलियाई टीम का एक खिलाड़ी ने टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखना चाहता है।
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
2 of 5
नाथन लायन
- फोटो : ESPN
भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया टीम के स्पिन ऑक्रमण के सबसे बड़े हथियार नाथन लियोन ने पुणे में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, मैंने अश्विन को गेंदबाजी करते देखा है। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज है और मैं उनसे काफी कुछ सीख सकता हूं।
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
3 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
लियोन ने आगे कहा कि मैं आपके सामने इस बात का खुलासा नहीं करने जा रहा हूं कि मैं अपनी गेंदबाजी में किस तरह काम कर रहा हूं। मैंने चार साल पहले की तुलना में इस बार उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के अनुरूप अपनी गेंदबाजी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
4 of 5
अश्विन
- फोटो : getty
लियोन ने आगे कहा, मैंने अश्विन की गेंदबाजी की बहुत सी फुटेज देखी है। फिलहाल वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और इसके अपने कारण हैं। मैंने उनकी गेंदबाजी की बहुत स्टडी की है और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने खेल में उनकी गेंदबाजी के गुर को शामिल कर पाउंगा।
विज्ञापन
IndVsAus: अश्विन से गेंदबाजी सीखना चाहता है यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
5 of 5
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : PTI
लियोन ने कहा कि मैं जानता हूं कि आपको कुछ चीजों में बदलाव करना होगा। क्रिकेट के इस खेल में दोनों टीमें एक ही विकेट पर खेलेंगी। इसलिए कोई बहाना नहीं होगा। हमारे सामने इस दौरे पर अलग तरह की चुनौतियां हैं। नाथन भारत के खिलाफ 10 टेस्ट खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 45 विकेट हासिल किए हैं। वर्तमान में वह ऑस्ट्रलियाई टीम में सबसे अनुभवी स्पिनर हैं। उनके लिए पिछला भारत दौरा काफी बुरा साबित हुआ था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।