{"_id":"5d9358ea8ebc3e93a170c624","slug":"indvssa-faf-du-plessis-said-i-have-learnt-my-lessons-from-2015-india-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: दक्षिण अफ्रीका कर रही इस रणनीति पर काम, क्या कर पाएगी भारत का काम तमाम?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: दक्षिण अफ्रीका कर रही इस रणनीति पर काम, क्या कर पाएगी भारत का काम तमाम?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फाफ डु प्लेसिस-विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने चार साल पहले भारत के मुश्किल दौरे से सबक सीखे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के बाद टीम के युवा सदस्य बेहतर क्रिकेटर बनकर उभरेंगे। भारत के पिछले दौर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी का कोई जवाब नहीं था और टीम को चार मैचों की सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। डु प्लेसिस उस सीरीज के दौरान सात पारियों में सिर्फ 60 रन बना पाए थे।
2 of 4
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
डु प्लेसिस ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा कि अगर आपके खेल में कोई कमी है, तो टेस्ट क्रिकेट इसे उजागर कर देता है। बेशक पिछली बार हम यहां बल्लेबाजी इकाई के रूप में आए थे और मुश्किल हालात में मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा था। तथ्य यह है कि मुश्किल हालात से सामंजस्य बैठाने के लिए मुझे रक्षात्मक और तकनीकी रूप से बेहतर होने की जरूरत है।
3 of 4
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान डु प्लेसिस मौजूदा टीम में शामिल उन पांच खिलाड़ियों में से एक हैं, जो भारत के पिछले दौरे पर आए थे। अन्य चार खिलाड़ी कागिसो रबाडा, डीन एल्गर, तेंबा बावुमा और वेर्नोन फिलैंडर थे। फिलैंडर हालांकि सिर्फ एक टेस्ट खेलने के बाद चोटिल हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने कहा कि यह सभी के लिए कड़ा था, लेकिन मेरे लिए इसकी काफी अहमियत थी। इसके बाद मैंने स्पिन को बेहतर खेलना शुरू किया। इसलिए मुझे लगता है कि खुद को बेहतर बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों को कड़े समय से गुजरना होता है और समझना होता है कि उनकी संभावित कमजोरी क्या है। इसके बाद या तो आप खत्म हो जाते हो या मजबूत वापसी करते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फाफ डु प्लेसिस
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की मदद के लिए भारत के अमोल मजूमदार भी मौजूद हैं, जो टेस्ट सीरीज के लिए टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं। समय सीमित है लेकिन डु प्लेसिस ने कहा कि स्थानीय मदद से टीम को फायदा ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय हालात की जानकारी रखने वाले के होने से मदद मिलती है। वह कुछ ही समय से हमारे साथ है और हम पहले ही कुछ अच्छी चर्चाएं कर चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।