{"_id":"5d934bb58ebc3e017e52c80b","slug":"gautam-gambhir-say-on-ms-dhoni-i-have-never-been-in-favor-of-honorary-ranks-in-defenec-forces","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी की सेना में ड्यूटी पर गंभीर का बड़ा बयान, कहा- वर्दी के लिए लोग अपना खून पसीना बहाते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी की सेना में ड्यूटी पर गंभीर का बड़ा बयान, कहा- वर्दी के लिए लोग अपना खून पसीना बहाते हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एम एस धोनी-गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर ने सेना में मानद रैंक पाने वालों के प्रति कड़ा विरोध जताया है। गंभीर ने कहा है कि मैं कभी भी सेना में मानद रैंक के पक्ष में नहीं रहा, क्योंकि लोग अपना खून पसीना बहाकर सेना की वर्दी को प्राप्त करते हैं। मेरा मानना है कि सेना को किसी भी पहचान और प्रचार की जरूरत नहीं है।
2 of 5
एमएस धोनी बलिदान बैज
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के एक मैच में सेना का बलिदान बैज अपने ग्लव्स पर लगाकर मैदान पर उतरे थे। बलिदान बैज से भी जुड़ा सवाल भी गंभीर से पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि, 'धोनी का अपने ग्लव्स पर बलिदान बैज लगाकर खेलना सही था, अगर उन्हें ये अच्छा लगता है और वह खुद भी सेना से जुड़े हैं, तो उन्हें बलिदान बैज लगाकर खेलना चाहिए। हालांकि जरूरी यह है कि ऐसी चीजों को लेकर खबरें ना बनें।
3 of 5
ms dhoni army image
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि, उन्होंने सेना के साथ कश्मीर में वक्त बिताकर एक बेहतरीन काम किया, मेरा उन्हें सलाम है, लेकिन मैं सेना में मानद रैंक के खिलाफ हूं। पहले भी इस चीज को लेकर आवाज उठाता रहा हूं और सेना में इस तरह की मानद रैंक का समर्थन मैं बिल्कुल भी नहीं करता। मालूम हो कि, धोनी टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
धोनी के संन्यास को लेकर गंभीर ने कहा कि, हर किसी के संन्यास का फैसला निजी होता है। जब तक आप खेलने के लिए फिट हैं, तब तक आपको खेलना चाहिए, लेकिन इसके साथ जरूरी है कि आप देश में क्रिकेट के भविष्य के बारे में भी सोचे। गौतम ने कहा कि, मैं धोनी को अगले विश्व कप तक खेलते हुए नहीं देखता हूं। इसलिए टीम के कप्तान को हिम्मत दिखाते हुए कहना चहिए कि, ये खिलाड़ी (चाहे वो कोई भी हो) हमारी भविष्य की योजनाओं में फिट नहीं बैठ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत-एमएस धोनी
- फोटो : social Media
अब समय है कि चार-पांच साल में युवाओं को तैयार किया जाएस, क्योंकि ये बात सिर्फ धोनी की नहीं है, ये बात देश की क्रिकेट के बारे में है। हमें अगले साल होने वाले टी-20 विश्व को जीतने के बारे में सोचना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे युवाओं को मैका दिया जाए। मुझे जहां तक लगता है, भारतीय क्रिकेट को अब धोनी से आगे देखने की जरूरत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।