फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह के बाद अब हार्दिक पांड्या भी हुए घायल, लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट!

Wed, 02 Oct 2019 08:43 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 02 Oct 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya set for long injury lay off due to lower back issue may out of game for long period
हार्दिक पांड्या

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के अलावा लंबे समय तक टीम से बाहर हो सकते हैं। पांड्या की पीठ के निचले हिस्से में एक बार फिर से दर्द शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि पांड्या को सर्जरी करानी पड़ सकती है और वह पांच-छह महीने क्रिकेट से दूर रह सकते हैं।

Hardik Pandya set for long injury lay off due to lower back issue may out of game for long period
जसप्रीत बुमराह की इंजरी - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, चोट की समीक्षा के लिए हार्दिक जल्द ही डॉक्टरों से मिलने इंग्लैंड जाएंगे। पिछले साल सितंबर में दुबई में खेले गए एशिया कप के दौरान उन्होंने पहली बार पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से चोट के कारण बाहर होने वाले पांड्या टीम के दूसरे खिलाड़ी हैं, उनसे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी स्ट्रेस फ्रैक्चर (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

Hardik Pandya set for long injury lay off due to lower back issue may out of game for long period
हार्दिक पांड्या

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘हार्दिक इंग्लैंड जाने वाले हैं। वह उसी डॉक्टर से परामर्श लेंगे जिसने पहली बार उनके चोटिल होने के बाद ईलाज किया था। वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे हालांकि अभी यह पता नहीं है वह कितने समय तक टीम से बाहर रहेंगे। इसके बारे में उनके इंग्लैंड से वापस आने के बाद ही पता चलेगा।’ ऐसी भी चर्चा है कि हार्दिक को पीठ की सर्जरी करानी पड़ सकती है, जिससे वह लगभग पांच महीने तक मैदान से दूर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya set for long injury lay off due to lower back issue may out of game for long period
हार्दिक पांड्या - फोटो : पीटीआई

सूत्र ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से उन्हें बाहर इसलिए रखा गया कि वह टीम संयोजन में फिट नहीं बैठ रहे थे, लेकिन वह विजय हजारे ट्रॉफी में बडौदा की टीम में भी नहीं है, जिसकी कप्तानी उनके भाई क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं पड़े। सर्जरी हुई तो वह 2020 आईपीएल से पहले वापसी नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Hardik Pandya set for long injury lay off due to lower back issue may out of game for long period
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

25 साल के ऑलराउंडर पांड्या ने 11 टेस्ट में 17 विकेट लेने के साथ 532 रन बनाए हैं। उन्होंने 54 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 937 रन बनाए हैं और 54 विकेट लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 40 मुकाबलों में उनके नाम 310 रन और 38 विकेट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed