{"_id":"5d7ccb498ebc3e93b0396264","slug":"indvssa-virat-kohli-and-rohit-sharma-battle-on-these-two-records-against-south-africa-1st-t20-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित-विराट में कौन बड़ा खिलाड़ी, किसके सिर सजेगा टी-20 बादशाहत का ताज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित-विराट में कौन बड़ा खिलाड़ी, किसके सिर सजेगा टी-20 बादशाहत का ताज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को धर्मशाला में टी-20 सीरीज का आगाज करेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कुछ रिकॉर्डस को अपने नाम करने का मौका होगा। दोनों की कोशिश होगी एक धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका खिलाफ अपनी जमीन पर पहली जीत दिलाए।
2 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
रोहित शर्मा वर्तमान में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और विराट कोहली उनसे केवल 53 रन पीछे हैं। रोहित ने 88 टी-20 पारियों में 2422 रन बनाए हैं। जबकि कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा की कोशिश होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत शानदार हो। विराट को पास मौका होगा कि वह रोहित को पीछे छोड़ सबसे आगे हो जाए।
3 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेंट में रोहित और कोहली दोनों ही पचास या उससे अधिक रन पर टाई किए हुए हैं। रोहित ने 17 अर्द्धशतक और चार शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने टी-20 में 21 अर्द्धशतक लगाए हैं।यानी कि दोनों ने टी-20 में पचास पार का स्कोर एक बराबर 21 बार बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में विराट और रोहित में से कोई भी अर्धशतक लगता है, तो वह आगे निकल जाएगा। भारत ने घरेलू मैदान पर टी-20 में कभी दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
साल 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज घर पर खेली थी और तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारी थी। एक मैच रद्द हो गया था। भारत में दक्षिण अफ्रीका का जीत का प्रतिशत 66.67 का है। उन्होंने छह में से चार मैच जीते हैं। विराट कोहली किसी भी हालत में इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।