फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL-10: RCB और SRH की भिड़ंत में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

Wed, 05 Apr 2017 03:40 PM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Apr 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
IPL 10: these records Can be made during RCB Vs SRH clash
भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल के दसवें सीजन का आगाज बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। नवें सीजन की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB) के बीच होने वाले इस मुकाबले पर हर किसी की नजरें टिकी होंगी। चोट के कारण विराट कोहली की गैर मौजूदगी का असर निश्चित तौर पर दिखाई देगा लेकिन इस मैच के दौरान कई अनोखे रिकॉर्ड बन सकते हैं आईए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ रोचक आंकड़ों पर ...  

IPL-10: RCB और SRH की भिडंत में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

IPL 10: these records Can be made during RCB Vs SRH clash
क्रिस गेल - फोटो : getty

टी-20 के पहले दस हजारी बन सकते हैं गेल

हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम बुधवार को इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो सकता है। लेकिन इसके लिए मैदान पर कैरेबियाई बल्लेबाज के बल्ले का चलना जरूरी है। यदि क्रिस हेनरी गेल का बल्ला बुधवार को आग उगलता है तो उनके 63 रन बनाते ही टी-20 क्रिकेट का एक अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाएगा। गेल टी-20 इतिहास के पहले दस हजारी खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके लिए गेल से केवल 63 रनों की दरकार है। यदि पहले मैच में गेल अपने रंग में नजर आए तो निश्चित तौर पर वह गंगम स्टाइल में इस उपलब्धि का जश्न मनाएंगे। 

IPL-10: RCB और SRH की भिडंत में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

IPL 10: these records Can be made during RCB Vs SRH clash
david warner - फोटो : pti
700 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे वार्नर 
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर इस मैच में 8 चौके जड़ते ही टी-20 इतिहास के चौथे प्लेयर बन जाएंगे जिसने 700 या उससे अधिक चौके जड़े हैं। उनसे पहले क्रिस गेल(759), ब्रैंडन मैकुलम( 709) और ब्रैड हॉज (707) सात सौ से ज्यादा चौके जड़ चुके हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL-10: RCB और SRH की भिडंत में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

IPL 10: these records Can be made during RCB Vs SRH clash
डेविड वार्नर, हैदराबाद - फोटो : PTI
चौथे सात हजारी 
इस मैच में 79 रन बनाते ही डेविड वार्नर टी-20 इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे जिसने 7 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे आगे क्रिस गेल (9937), ब्रैंडम मैकुलम(7371) और ब्रैड हाज (7378) हैं।
विज्ञापन

IPL-10: RCB और SRH की भिडंत में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स 

IPL 10: these records Can be made during RCB Vs SRH clash
नमन ओझा
पाचवें मुस्तैद विकेटकीपर 
हैदराबाद के विकेटकीपर नमन ओझा विकेट के पीछे 1 कैच लपकते ही टी-20 क्रिकेट में 100 से ज्यादा कैच लपकने वाले दुनिया के पांचवे विकेटकीपर बन जाएंगे। उनसे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा(123), महेंद्र  सिंह धोनी( 118),  दिनेश कार्तिक(113) और कामरान अकमल( 110) यह कारनामा कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed