फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल-10: विराट की टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी

Wed, 05 Apr 2017 03:10 AM IST
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान Updated Wed, 05 Apr 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
IPL 2017: RCB May Lose Sarfaraz Khan After He got injured During Practice
सरफराज खान
आईपीएल के दसवें सीजन से पहले विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स के लिए परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कप्तान कोहली कंधे की चोट के कारण शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे। RCB किसी तरह विराट के बिना अपने विजय मिशन का आगाज कर पाती उससे पहले आरसीबी को एक और झटका लग गया। 

आईपीएल-10: विराट की टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी

IPL 2017: RCB May Lose Sarfaraz Khan After He got injured During Practice
सरफराज खान
बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस मैच के दौरान युवा बल्लेबाज सरफराज खान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें ये चोट एक प्रैक्टिस मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए पैर में लगी। वह स्कवेयर लेग बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे। चोट इतनी जबरदस्त थी उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।  हालांकि कुछ देर बाद वह मैदान में वापस लौट आए लेकिन बाद में उनकी चोट और गंभीर हो गई। 

आईपीएल-10: विराट की टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी

IPL 2017: RCB May Lose Sarfaraz Khan After He got injured During Practice
सरफराज खान
टीम फ्रेंचाइजी ने पहले कहा कि सरफराज IPL से बाहर हो गए हैं, फिर उन्होंने अपने बयान को बदलते हुए कहा,वो चोट के कारण IPL मिस कर सकते हैं। सरफराज की चोट की जानकारी RCB के हेड कोच डेनियल विटोरी ने बीसीसीआई को भी दे दी है।सरफराज की चोट के बारे में डेनियल विटोरी ने कहा, टीम को मैदान में उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी। हम आशा करते हैं कि वो जल्दी फिट होकर मैदान में वापसी करने में सफल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल-10: विराट की टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी

IPL 2017: RCB May Lose Sarfaraz Khan After He got injured During Practice
सरफराज खान
RCB के कप्तान विराट कोहली को बहुत पसंद करते हैं। साल 2016 के आईपीएल में विराट ने कई तूफानी पारी खेलकर कप्तान कोहली को इंप्रेस किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में आखिरी ओवरों में सरफराज ने तूफानी पारी खेलते हुए 10 गेंद पर 35 रन बनाए थे और अपनी टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया था। इस पारी के बाद जब वह वापस पवेलियन लौट रहे थे। उस वक्त उनके सामने हाथ जोड़ते हुए विराट की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी। 
विज्ञापन

आईपीएल-10: विराट की टीम को लगा एक और झटका, चोटिल हुआ युवा खिलाड़ी

IPL 2017: RCB May Lose Sarfaraz Khan After He got injured During Practice
शेन वाट्सम
सरफराज से पहले कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी चोट के कारण आरसीबी की तरफ से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। बुधवार को पिछले सीजन की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में अपना पहला मैच खेलेगी। उम्मीद की जा रही है कि डिविलियर्स शनिवार को दिल्ली के खिलाफ बेंगलूरू में खेले जाने मैच में वापसी कर सकते हैं। कोहली की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वाटसन को टीम की कमान सौंपी गई है। ऐसे में चोटों से पार पाकर टीम को शुरुआती दौर में विजयपथ पर ला पाना वाटसन के लिए बड़ी चुनौती होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed