फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलमेट के बारे में शायद ही आप ये जानते हों, पढ़ें

Tue, 04 Apr 2017 07:59 PM IST
Updated Tue, 04 Apr 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
know how your helmet is important for you, read
हेलमेट - फोटो : Amar Ujala

हेलमेट महज आपके सिर की सुरक्षा नहीं करता बल्कि यह अब एक स्‍टेटस सिंबल बनता जा रहा है। बहुत से लोग अच्छा हेलमेट पहनकर समाज में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि आज बाजार में उपलब्‍ध हेलमेटों की कीमत लाखों रुपये में है। हाल ही में मोटर वेहिकल कानून के तहत अब हेलमेट न लगाने पर 2500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस आलेख के माध्यम से आइए आपको बताते हैं हेलमेट कैसे काम करता है और इसकी लाइफ का कितनी होती है, साथ ही इसका प्रयोग कैसे करना चाहिए। 


 

know how your helmet is important for you, read
हेलमेट - फोटो : Amar Ujala

साइज का खरीदें हेलमेट
जैसे आप कपड़े अपने साइज के खरीदते हैं उसी तरह से हेलमेट की खरीदारी भी होती है। जब आप अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट लेंगे तो हेलमेट बिक्रेता आपसे आपके सिर का साइज पूछेगा। इसलिए जब भी हेलमेट खरीदना हो तो या अपना साइज याद रखें या फिर हेलमेट पहनकर चेक करें इसके बाद ही उसकी खरीदारी करें। 

know how your helmet is important for you, read
हेलमेट
हेलमेट का चयन 
एक ऑंकडे के मुताबिक पुणे में एशिया की सबसे अधिक मोटरसाइकिलें दौड़ रही हैं लेकिन यहॉं पर हेलमेट लगाना कानूनी बाध्‍यता नहीं है। लेकिन यही वह शहर है जहाँ से आपको एकदम मानकों पर खरे खूबसूरत हेलमेट भी मिलते हैं। एक बाइकर के लिए हेलमेट उसकी जिंदगी है। हेलमेट तभी आपकी सुरक्षा करता है जब उसका चयन नियमों के मुताबिक किया जाता है। हेलमेट पर आईएसआई मार्क जरूर देखें, लेकिन साथ ही उसकी गुणवत्ता की जांच भी कर लें। कभी भी सड़क के किनारे से हेलमेट न खरीदें। एक अच्छा हेलमेट आपको 1000 रुपये से नीचे नहीं मिल सकता। सड़क पर बिकने वाले हेलमेट आपके सिर को और असुरक्षित कर देते हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know how your helmet is important for you, read
हेलमेट
जब पहनें हेलमेट 
हेलमेट पहनने के बाद उसकी स्ट्रिप को सही से बांध लें कभी भी बिना स्ट्रिप बांधे बाइक चलाना न शुरु करें। आजकल के हेलमेटों में वाइजर को दिन व रात के हिसाब से बदला जा सकता है तो आप उसके हिसाब से अपने बैग में एक अतिरिक्‍त वाइजर जरूर रखें। और जब हेलमेट निकालें तो कभी भी उसे पीछे की तरफ से निकालकर अपने चिन के तरफ से निकालें इससे हेलमेट की फिटिंग हमेशा बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
know how your helmet is important for you, read
हेलमेट
हेलमेट की जिंदगी 
एक हेलमेट की जिंदगी तब तक ही रहती है जब तक कि आप किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हो जाते या फिर गलती से आपका हेलमेट कहीं से गिर नहीं जाता। यदि आपका हेलमेट हाथ से भी गलती से फर्श पर गिर जाता है तो फिर उस हेलमेट की जिंदगी वहीं खत्‍म हो जाती है। इसलिए हेलमेट हमेशा हेलमेट का एक बैग जरूर लें, आजकल कंपनियां अपने हेलमेट के साथ बैग फ्री देती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed