{"_id":"5aef289c4f1c1b56098b86ee","slug":"ipl-2018-5-heroes-of-mumbai-indians-against-kolkata-knight-rides","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: इन 5 बाजीगरों ने मुंबई को जिताई हारी हुई बाजी, बने KKR के लिए विलेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: इन 5 बाजीगरों ने मुंबई को जिताई हारी हुई बाजी, बने KKR के लिए विलेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से हराते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2018 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में KKR 168 रन ही बना पाई। मैच में एक वक्त KKR का पलड़ा भारी लग रहा था, लेकिन परिणाम कुछ और ही आया। आइए आपको बताते है मुंबई इंडियंस की ओर से कौन से 5 खिलाड़ी साबित हुए 'बाजीगर'...
सूर्यकुमार यादव
सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तेज अर्धशतक की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 181 का स्कोर खड़ा कर पाया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 39 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के की बदौलत 59 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ ही यादव आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर्स (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है) के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। सूर्यकुमार ने अब तक 1011 रन बनाए हैं, उन्होंने मनन वोहरा को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 1004 रन दर्ज हैं।
इविन लुईस
मुंबई की ओर से पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का साथ कैरेबियाई बल्लेबाज इविन लुईस ने बखूबी निभाया। 28 गेंदों पर 43 रन की पारी के बूते ही पहले विकेट के लिए 56 गेंदों पर 91 रन स्कोरबोर्ड पर आए, इससे लग रहा था कि मुंबई 200 रन के करीब पहुंचने में सफल रहेगी, लेकिन अंतिम दस ओवरों में वह 86 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच में जसप्रीत बुमराह ने गजब की गेंदबाजी की। अंतिम ओवर्स में जिस तरह उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों को बांधे रखा, वह काबिल-ए-तारीफ है। अपने 4 ओवर्स के कोटे में बुमराह ने 34 रन देकर आंद्रे रसेल जैसा अहम विकेट झटका। इसके अलावा खतरनाक दिख रहे क्रिस लीन और बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे नितीश राणा का कैच पकड़ जसप्रीत बुमराह ने मैच केकेआर से छीन लिया।
विज्ञापन
पहले जरूरी मौके पर बल्ले से 11 गेंद पर 14 रन की अहम पारी खेलने वाले क्रुणाल को इस मैच का हीरो बताया जाए तो गलत नहीं होगा। क्रुणाल पांड्या ने 3 ओवर में 29 रन 1 विकेट लिया। जब केकेआर को आखिरी ओवर में 23 रन की दरकार थी तब कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद क्रुणाल को थमाई। रोहित के भरोसे पर खरा उतरते हुए क्रुणाल ने महज 9 रन देते हुए न सिर्फ मुंबई की जीत सुनिश्चित की बल्कि सुनील नरेन का बड़ा विकेट भी अपने नाम किया। इसके अलावा पांड्या ने शुभमन गिल के बाद निर्णायक मौके पर आंद्रे रसेल का दर्शनीय कैच भी लपका।