{"_id":"5aeed0094f1c1b05418b8670","slug":"mohammed-shami-wife-hasin-jahan-says-at-any-price-she-will-save-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शमी के घर पहुंच हसीन बोलीं- किसी हाल में रिश्ता नहीं टूटने दूंगी, पहले पति पर लगाए थे बेवफाई के आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी के घर पहुंच हसीन बोलीं- किसी हाल में रिश्ता नहीं टूटने दूंगी, पहले पति पर लगाए थे बेवफाई के आरोप
Sun, 06 May 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 06 May 2018 09:43 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Hindustan Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दहेज उत्पीड़न-दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अचानक अपने ससुराल अमरोहा पहुंच गईं। शमी-हसीन विवाद सामने आने के बाद हसीन जहां पहली बार कोलकाता से अपने पति के घर वापस अपनी बच्ची के साथ आई हैं। हसीन जहां ने अमरोहा में डिडौली कोतवाली पहुंचने के बाद पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। यहां हसीन जहां ने साफ इशारा कर दिया कि वह परिवार को बचाना चाहती हैं। मगर इसके लिए शमी को उनकी कुछ शर्ते माननी होंगी।
2 of 5
mohammad shami
रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे डिडौली कोतवाली पहुंचकर हसीन जहां ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उन्हें यहीं रहना है, लेकिन मेरी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। थाने से पुलिसकर्मियों को लेकर वह शमी के गांव सहसपुर अलीनगर स्थित अपनी ससुराल पहुंचीं। ससुराल में ताला लटकता देख वह पड़ोसी के घर में बैठ गईं।
3 of 5
mohammad shami
हसीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके आने का मकसद अपने परिवार को टूटने से बचाना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा उनके घर पर हक है और मैं उनकी बीवी हूं। साथ ही हसीन ने कहा कि वह रिश्ता निभाना चाहती हैं और शमी को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hasin jahan
- फोटो : self
दरअसल रविवार सुबह जब हसीन शमी के आवास पर पहुंची तो उन्हें वहां घर के दरवाजे पर ताला लटका मिला। अचानक अपने वकील के साथ हसीन जहां के पहुंचने से गांव में भी काफी खलबली मच गई है। हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने शमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है। अब शमी से पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस भी कुछ देर में शमी के गांव भी पहुंच रही है। इसके बाद हसीन पुलिस को अपने साथ हुए उत्पीड़न और दुष्कर्म से जुड़े सबूत देंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Hasin jahan
मीडिया से बातचीत करते हुए हसीन ने कहा, 'मेरी बच्ची धूप में दौड़ रही है। मैं यहां सामने के घर में बैठी हुई हूं। मेरा घर होते हुए, मेरा हक होते हुए, ये लोग मेरे साथ किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं आप देख सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।