फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉबिन उथप्पा की फिफ्टी बनी वेरी वेरी स्पेशल, IPL में हासिल की विशेष उपलब्धि

Sun, 06 May 2018 08:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
robin uthappa becomes fifth indian player to complete 4000 runs in ipl
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर एक खास उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 35 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।

robin uthappa becomes fifth indian player to complete 4000 runs in ipl
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

उथप्पा ने इस दौरान अपने आईपीएल करियर के 4,000 रन पूरे किए। हालांकि, केकेआर इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी और 13 रन से मुकाबला गंवा बैठी, लेकिन फिर भी उथप्पा के लिए यह पारी काफी स्पेशल साबित हुई।

robin uthappa becomes fifth indian player to complete 4000 runs in ipl
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

मैच से पहले उथप्पा के 3,983 रन थे। वह आईपीएल में चार हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बने। उनसे पहले सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर यह कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
robin uthappa becomes fifth indian player to complete 4000 runs in ipl
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

उथप्पा जब चार रन के निजी स्कोर पर थे, तब हार्दिक पांड्या की गेंद पर मयंक मार्कंडे ने आसान कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दे दिया था। उथप्पा ने इसका फायदा उठाया और कुछ देर के बाद मार्कंडे की गेंद पर छक्का जड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
robin uthappa becomes fifth indian player to complete 4000 runs in ipl
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

उथप्पा ने पिछले चार साल से कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पुणे वॉरियर्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उथप्पा के अब 159 मैचों में 4,037 रन हो चुके हैं। मौजूदा आईपीएल में उथप्पा ने पहला अर्धशतक जमाया। उम्मीद है कि वह आगे भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed