फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अफगानी खिलाड़ी ने ठोका दावा, बोला- IPL इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड मेरे नाम होगा

Thu, 12 Apr 2018 05:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Afghanistan star all-rounder Mohammad Nabi says i will make fastest fifty
मोहम्मद नबी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन-11 की शुरुआत हो चुकी है। इसका खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पूरे डेढ़ महीने तक चलने वाले इस सीजन में कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे भी। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने खुलकर दावा किया है कि वह आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

IPL 2018: Afghanistan star all-rounder Mohammad Nabi says i will make fastest fifty
केएल राहुल

क्रिकेट के फटाफट फॉर्मेट में लोगों का एक अलग रोमांच रहता है। गौरतलब कि हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास के सबसे तेज पचासा जड़े थे। उन्होंने 14 गेंदों में 51 रन की आतिशी पारी खेली थी। अब इस खिलाड़ी ने यह चुनौती देकर दूसरे खिलाड़ियों के सनक को और तेज कर दिया है।

IPL 2018: Afghanistan star all-rounder Mohammad Nabi says i will make fastest fifty
मोहम्मद नबी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'मेरे पास केन विलियमसन के रूप में नया कप्तान हैं। मैं पहले भी हैदराबाद की तरफ से खेल चुका हूं। मेरा लक्ष्य सिर्फ बल्लेबाजी करने पर है। आईपीएल के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड बनाएंगे। यदि गेंदबाजी का मौका मिला तो उसमें भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Afghanistan star all-rounder Mohammad Nabi says i will make fastest fifty
मोहम्मद नबी

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था और इस मुकाबले मे सनराइजर्स ने रॉयल्स को 9 विकेट से मात दी थी। हालांकि इस मुकाबले में मोहम्मद नबी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर पाए थे। नबी ने कहा है कि जब कभी भी उन्हें मैदान पर अपने बल्ले से जौहर दिखान का मौका मिलेगा वो बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2018: Afghanistan star all-rounder Mohammad Nabi says i will make fastest fifty
मोहम्मद नबी

बता दें कि मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं। वह टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में नबी अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज पचासा मारने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक लगाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed