फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्ल्ड के धाकड़ क्रिकेटर्स की IPL नीलामी में हुई किरकिरी, फ्रैंचाइजी ने इस वजह से नहीं खरीदा

Sat, 27 Jan 2018 08:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
IPL 2018 Auction these players are not to sold first day
Chris Gayle

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 के लिए बेंगलुरु में नीलामी जारी है। नीलामी का आज पहला दिन है। इसमें कई देशी-विदेशी खिलाड़ियों के लिए 8 फ्रैंचाइजी बोली लगा रही हैं। पहले दिन की निलामी में इन दिग्गज क्रिकेटर्स को निराश हाथ लगी है। हालांकि, यह देखना होगा कि दूसरे दिन नीलामी में इनको कोई भी फ्रैंचाइजी खरीदती है या नहीं। आइये जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिनको पहले दिन की नीलामी में निराशा हाथ लगीः-

क्रिस गेल

IPL 2018 Auction these players are not to sold first day
क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल को पहले दिन के नीलामी में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा। कभी आईपीएल के सबसे फेवरेट और महंगे खिलाड़ियों में शामिल रहे सिक्सर किंग कहे जाने वाले कैरेबियन बल्लेबाज क्रिस गेल को आईपीएल 2018 की नीलामी के पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला और वो अनसोल्ड रहे। क्रिस गेल इस बार नीलामी में मार्की प्लेयर्स​ लिस्ट में शामिल थे और उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। गेल का पिछले सीजन में उतना खास प्रदर्शन नहीं रहा।

हाशिम अमला

IPL 2018 Auction these players are not to sold first day
हाशिम अमला

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला को पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला। पहले दिन अमला पर भरोसा जताया जा रहा था कि पहले दिन ही बिक सकते हैं । हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अमला पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। आमला ने पिछले सीजन में 2 शतक ठोके थे और ऐसे में उनका पहले दिन ना बिकना हैरान कर देने वाला था। अमला के लिए साल 2017 बेहद शानदार रहा था, लेकिन वो काफी धीमे स्कोर के हिसाब से रन बटोरे थे। पिछले साल आमला ने 10 मैचों में 60 के औसत और 145.83 के स्ट्राइकरेट के साथ 420 रन ही बनाए थे,

विज्ञापन
विज्ञापन

जो रूट

IPL 2018 Auction these players are not to sold first day
जो रूट - फोटो : ESPN

आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी में इंग्लैड के खिलाड़ी जो रूट को पहले दिन निराशा हाथ लगी। पहले दिन रूट पर किसी फ्रैंचाइजी ने भरोसा नहीं जताया क्योंकि आईपीएल में इनका आगमन पहली बार होगा। हालांकि, कल देखने को मिल सकता है कि इन पर कोई फ्रैंचाइजी दांव खेले या नहीं।

विज्ञापन

मार्टिन गप्टिल

IPL 2018 Auction these players are not to sold first day
मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को किसी फ्रैंचाइजी ने पहले दिन नहीं खरीदा। अब यह देखना होगा की नीलामी के दूसरे दिन गप्टिल पर बोली लगती है या नहीं। पिछले सीजन में गप्टिल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed