फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: इन 5 खिलाड़ियों की बदौलत पंजाब की हुई बल्ले-बल्ले, राजस्थान को दी करारी मात

Mon, 07 May 2018 12:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018: kings xi punjab vs rajasthan royals ipl 2018 match 38 heroes
kxip - फोटो : IPL official web

किंग्स इलेवन पंजाब ने सुपरसंडे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 38वें मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब ने 4 विकेट के नुकसान पर 8 गेंद शेष रहते ही 155 रन बनाकर मैच जीत लिया। आइये जानते हैं कि पंजाब की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः-

केएल राहुल

ipl 2018: kings xi punjab vs rajasthan royals ipl 2018 match 38 heroes
केएल राहुल

सुपरसंडे के इस मुकाबले में पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 54 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली। 

 

मुजीब उर रहमान

ipl 2018: kings xi punjab vs rajasthan royals ipl 2018 match 38 heroes
मुजीब उर रहमान

पंजाब के स्टार लेग स्पिनर मुजीब उर रहमान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस दौरान रहमान ने जोस बटलर (51), बेन स्टोक्स (12) और जोफ्रा आर्चर (0) को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

करूण नायर

ipl 2018: kings xi punjab vs rajasthan royals ipl 2018 match 38 heroes
Karun Nair

मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नायर ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार रन बनाए और स्कोर को आगे बढ़ाया। नायर ने 23 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 31 रन बनाए। राहुल और नायर के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हुई।

विज्ञापन

मार्कस स्टोनिस

ipl 2018: kings xi punjab vs rajasthan royals ipl 2018 match 38 heroes
मार्कस स्टोनिस

ओपनर केएल राहुल के साथ मिलकर मार्कस स्टोनिस ने पंजाब को शानदार जीत दिलाई। उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 68 रन की साझेदारी हुई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed