विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल सीजन-11 में अब तक का सफर बेहद खराब रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घर में पिछले दोनों मुकाबले गंवाने के बाद अब 'विराट सेना' का मुकाबला 'रोहित ब्रिगेड' से होगा।
घर में हार की हैट्रिक नहीं बनाना चाहेगी RCB, 'रोहित ब्रिगेड' के खिलाफ यह हो सकती है प्लेइंग-XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मैच में आरसीबी के लिए ओपनिंग करने वाले ब्रैंडन मैकुलम की जगह कप्तान विराट कोहली क्विंटन डी कॉक के साथ खुद पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
मिडल ऑर्डर
बुखार के चलते पिछले मैच में बाहर बैठने वाले एबी डीविलर्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम के युवा खिलाड़ी मनन वोहरा और इन फॉर्म बैट्समैन मनदीप सिंह टीम के मिडल ऑर्डर को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
ऑलराउंडर
पिछले मुकाबले में अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। उनकी जगह टीम में इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर मॉइन अली को रखा जा सकता है।
स्पिन डिपार्टमेंट
टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी एक बार फिर स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन के कंधों पर होगी। पिछले मैच में केकेआर को शुरुआती दो झटके देकर इस गेंदबाजी ने आरसीबी की शानदार वापसी कराई थी। स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें युजवेंद्र चहल का साथ मिल सकता है।