मुंबई और कोलकाता के बीच रविवार को IPL 2019 का आखिरी लीग मैच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान मुंबई ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही कोलकाता की टीम IPL के 12वें सीजन से बाहर हो गई।
VIDEO: बीच मैदान भिड़े रसेल-डिकॉक, गुस्से में मारी ऐसी टक्कर, देखते रह गए अंपायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, हार से पहले ही इस मुकाबले में कोलकाता के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल अपना आपा खोते नजर आए। दरअसल, रसेल ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को मैच के दौरान बीच मैदान पर टक्कर मार दी।
बता दें कि यह वाक्या मुंबई की पारी के 5वें ओवर में हुई। वॉरियर की गेंद पर एक रन लेने के बाद रसेल ने क्विंटन डीकॉक की तरफ एक खतरनाक थ्रो फेंका, मुंबई का ये बल्लेबाज किसी तरह बाल-बाल बचा। इसके बाद रसेल ने अपनी फील्डिंग पोजीशन पर लौटते हुए डिकॉक को अपने कंधे से टक्कर मार दी। रसेल इस दौरान काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। इस दौरान डिकॉक बेहद नाखुश दिखे, लेकिन उन्होंने अंपायर से इसकी शिकायत नहीं की।
हालांकि, मैच के बाद जब क्विंटन डिकॉक से रसेल की इस हरकत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद मेरी धुआंधार बल्लेबाजी से रसेल नाराज हो गए, इसीलिए उन्होंने मुझे टक्कर मारी।
'Russell was probably angry as I took him on': de Kock
There was a lot riding on #MIvKKR on Sunday and things got heated between @Russell12A & @QuinnyDeKock69. @ishankishan51 finds out what transpired in the middle 🔥. By @Moulinparikh. @mipaltan
WATCH - https://t.co/VJB1LPMMJu pic.twitter.com/i4XTTBuhqi
कोलकाता के लिए करो या मरो के मुकाबले में रसेल बल्ले और गेंद से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। रसेल पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें लसिथ मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2.1 ओवर में 34 रन लुटाए। रसेल ने अपने पहले ही ओवर में 21 रन लुटाए।