फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: इन पांच पंजाबी शेरों ने हिलाई मुंबई की 'दुनिया', बने जीत के हीरो

Sun, 31 Mar 2019 07:57 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of kings xi punjab to win over mumbai indians at mohali
पंजाब

पंजाब ने शनिवार को मोहाली में खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 9वें मुकाबले में तीन बार की चैंपियन मुंबई को 8 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने क्विंटन डीकॉक (60) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 176 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 8 गेंदें शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं पंजाब की इस जीत में कौन से 5 खिलाड़ी रहे हीरो?


 

IPL 2019: Five heroes of kings xi punjab to win over mumbai indians at mohali
केएल राहुल - फोटो : file photo

केएल राहुल
मुंबई के 176 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब को क्रिस गेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई। केएल राहुल ने इस मैच में 57 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2019: Five heroes of kings xi punjab to win over mumbai indians at mohali
क्रिस गेल - फोटो : Social media

क्रिस गेल
सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक पंजाब के इस खिलाड़ी ने 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 40 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने इस चार छक्के के साथ इंडियन टी-20 लीग में इतिहास रच दिया। इस लीग में सबसे ज्यादा (302) छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of kings xi punjab to win over mumbai indians at mohali
mayank - फोटो : file photo

मयंक अग्रवाल
धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मयंक अग्रवाल ने इस मैच में केवल 21 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इस शानदार पारी खेलने के लिए उन्हें मैन ऑफ दे मैच चुना गया।
 

विज्ञापन
IPL 2019: Five heroes of kings xi punjab to win over mumbai indians at mohali
पंजाब

मुरुगन अश्विन
इस सीजन का पहला मैच खेले रहे मुरुगन अश्विन ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आज के मुकाबले में मुरुगन को वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर मौका दिया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed