फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: दिल्ली के इन पांच दिलवालों पर होगी सारी निगाहें, 'गब्बर' भी दहाड़ने को तैयार

Wed, 20 Mar 2019 08:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Mar 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Five players of delhi capitals perform well including shikhar dhawan
DELHI DAREDEVILS

आईपीएल सीजन-12 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है। इस सीजन का पहला मुकाबला गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली टीम का प्रदर्शन अब तक कोई खास नहीं रहा है। यह टीम अब तक एक भी बार फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई है। इस सीजन में टीम नए नाम, दिल्ली कैपिटल्स (पुराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ मैदान में उतरेगी। आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स के वो 5 खिलाड़ी जिनपर होगी सबकी निगाहें...

IPL 2019: Five players of delhi capitals perform well including shikhar dhawan
शिखर धवन - फोटो : file photo

शिखर धवन
टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए  सलामी बल्लेबाज शिखर धवनको टीम के साथ जोड़ा गया है। धवन पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। इस बार वो फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहेंगे। धवन ने पिछले साल एसआरएच की तरफ से 16 मैचों में 497 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.53 का रहा था।

IPL 2019: Five players of delhi capitals perform well including shikhar dhawan
अय्यर - फोटो : file photo

श्रेयस अय्यर
गौतम गंभीर के बाद दिल्ली की कप्तानी संभालने वाले श्रेयय अय्यर ने अभी तक पूरे आईपीएल करियर में 46 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1218 रन बनाए हैं। उनका उच्च स्कोर 96 रहा है। वहीं, पिछले साल उन्होंने दिल्ली की तरफ से 14 मैचों में 411 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Five players of delhi capitals perform well including shikhar dhawan
rishabh pant - फोटो : file photo

ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले सीजन में शानदार रिकॉर्ड था। उन्होंने आईपीएल 2018 में 14 मैचों में 684 रन बनाए थे। इस दौरान उनका उच्च स्कोर 128* था। अभी तक उन्होंने आईपीएल करियर में 38 मैच खेले हैं, जिनमें 162.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 1248 न बनाए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2019: Five players of delhi capitals perform well including shikhar dhawan
पृथ्वी शॉ - फोटो : file photo

पृथ्वी शॉ
युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें होगी। शॉ का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का अंदाज बेहद खास है और रन बटोरने की भी उनमें शानदार क्षमता है। पिछले सीजन में शॉ ने केवल 9 मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 153.12 की स्ट्राइक रेट के साथ 245 रन बनाए थे। इस बार उनसे टीम को काफी उम्मीदें होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed