फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं IPL इतिहास के 5 सिक्सर किंग, ताकत ऐसी कि गेंद सीधा स्टेडियम पार

Wed, 20 Mar 2019 07:58 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 20 Mar 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
IPL 2019: most sixes in ipl history
ipl 2019

कहा जाता है कि टी-20 बल्लेबाजों का खेल है। जो खिलाड़ी जितने ज्यादा छक्के जड़ सकता है, वो उतना ही कीमती हो जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण आईपीएल में देखने को मिलता है, जहां बड़े हिट्स लगाने वाले प्लेयर सुपरहिट हैं। आइए, जानते हैं आईपीएल में कौन से खिलाड़ियों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के:

IPL 2019: most sixes in ipl history
विराट कोहली और हरभजन सिंह - फोटो : IBTimes

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर)
मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ जितनी की जाए, उतनी कम है। विराट ने आईपीएल में 163 मैचों की 155 पारियों में 4948 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 38.05 और स्ट्राइक रेट 130 से अधिक की रही है। आईपीएल में कोहली ने नाम 178 छक्के दर्ज हैं।

IPL 2019: most sixes in ipl history
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
वनडे क्रिकेट में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में 173 रनों की पारी भी खेली है। अपने 173 मैचों की 168 पारियों में रोहित शर्मा ने 31.86 की औसत और 131 की स्ट्राइक रेट से 4493 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के खातों में आईपीएल में 184 छक्के दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: most sixes in ipl history
सुरेश रैना - फोटो : IPL
सुरेश रैना (गुजरात लॉयंस)

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना 176 मैचों में 172 पारियां 4985 रन जड़े हैं। 34.37की आईपीएल औसत रखने वाले रैना की स्ट्राइक रेट 138 की है। अब तक आईपीएल में गुजरात लॉयंस के कप्तान सुरेश रैना ने 185 छक्के जड़े हैं।

विज्ञापन
IPL 2019: most sixes in ipl history
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स)
टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी को पुणे सुपरजायंट की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा। टी-20 फॉर्मेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार माही ने आईपीएल में अब तक 175 मैच खेलें हैं। 158  पारियों  और स्ट्राइक रेट से 138.19 से 4016 रन बनाए हैं। धोनी ने आईपीएल में अबतक 186 छक्के जड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed