फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: RCB के इन पांच योद्धाओं के आगे ढेर हुई KKR, बैंगलोर ने दर्ज की विशाल जीत

Tue, 13 Oct 2020 03:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Oct 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KKR: Five Star Performers of Royal CHallengers Bangalore against Kolkata Knight Riders
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शानदार खेल जारी है। सोमवार को शारजाह में खेले गए एकतरफा मुकाबले में बैंगलोर की टीम ने केकेआर को बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विराट ब्रिगेड ने टूर्नामेंट की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। लीग के 28वें मुकाबले में विराट की टीम कार्तिक की केकेआर पर हर क्षेत्र में भारी पड़ी। ऐसे में आइए जानते हैं आरसीबी के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया।

IPL 2020: RCB vs KKR: Five Star Performers of Royal CHallengers Bangalore against Kolkata Knight Riders
एबी डिविलियर्स - फोटो : PTI

एबी डिविलियर्स:
अनुभवी डिविलियर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और बैंगलोर की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मात्र 33 गेंदों में 73 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। एबी ने विराट के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

IPL 2020: RCB vs KKR: Five Star Performers of Royal CHallengers Bangalore against Kolkata Knight Riders
आरोन फिंच - फोटो : twitter@IPL

आरोन फिंच:
पिछले कुछ मैचों से फेल हो रहे फिंच इस बार फिर से रंग में दिखे। उन्होंने 37 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान फिंच ने चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पडीक्कल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KKR: Five Star Performers of Royal CHallengers Bangalore against Kolkata Knight Riders
युजवेंद्र चहल - फोटो : PTI

युजवेंद्र चहल:
छोटा स्टेडियम और बल्लेबाजों की मददगार पिच पर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 12 रन देकर केकेआर के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई। साथ ही दिनेश कार्तिक का महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया।

विज्ञापन
IPL 2020: RCB vs KKR: Five Star Performers of Royal CHallengers Bangalore against Kolkata Knight Riders
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर @RCBTweets

वाशिंगटन सुंदर:
स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की। उनकी फिरकी के आगे कोलकाता के स्टार बल्लेबाज भी पस्त नजर आए। सुंदर ने मोर्गन और नितीश राणा का बड़ा विकेट अपने नाम किया। उन्होंने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed