{"_id":"5f7905c96825be1e684fbbba","slug":"ipl-2020-rcb-vs-rr-virat-kohli-slams-first-fifty-of-this-season-completed-5500-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीन मैचों में फेल होने के बाद गरजा कोहली का बल्ला, मैच जिताऊ पारी के साथ IPL में बनाया रनों का पहाड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीन मैचों में फेल होने के बाद गरजा कोहली का बल्ला, मैच जिताऊ पारी के साथ IPL में बनाया रनों का पहाड़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : PTI
Link Copied
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिए आईपीएल का 13वां सीजन अभी तक काफी अच्छा गुजरा है। यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में आरसीबी ने अब तक खेले चार मुकाबले में से तीन में जीत दर्ज की है। वहीं टीम लगातार अपनी गलतियों से सबक ले रही है और उन्हें सुधार रही है। शनिवार को टीम की एक और चिंता भी खत्म हो गई। तीन मैचों में फेल होने के बाद कप्तान विराट कोहली आखिरकार फॉर्म में लौटे। उन्होंने अभी धाबी में राजस्थान के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की।
Trending Videos
2 of 5
विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : PTI
राजस्थान के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को आरोन फिंच के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने शुरू में थोड़ा समय लिया और स्पिनरों को संभलकर खेला। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे लय हासिल की। विराट ने टूर्नामेंट का अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 53 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्का भी लगाया। विराट ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर 99 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : twitter@IPL
विराट ने आईपीएल के 13वें सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उनके अब आईपीएल में 37 अर्धशतक हो गए हैं। वहीं वे सर्वाधिक शतकों के मामले में क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर हैं. गेल ने आईपीएल में छह और विराट ने पांच शतक लगाए हैं।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : Social Media
बता दें कि दर्शकों के बगैर खेले जा रहे स्टेडियम और यूएई की उमस में विराट शुरू में असहज नजर आए। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में 13 गेंदों में 14 रन, पंजाब के खिलाफ पांच गेंदों में एक रन और मुंबई के खिलाफ 11 गेंदों में तीन रन ही बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी उम्मीद से बेहद कम रही।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
- फोटो : PTI
फॉर्म में लौटने के साथ ही विराट ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने आईपीएल के अपने करियर में 5500 रन पूरे किए। अब उनके 181 मैचों में 5502 रन हो गए हैं। वे आईपीएल इतिहास में पहले खिलाड़ी हैं, जिसने 5500 रन का आंकड़ा छुआ है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।