{"_id":"6257f44a898ae851415e3a7a","slug":"ipl-2022-biggest-sixes-from-dewald-brevis-112-meter-six-to-liam-livingstone-108-meter-sixer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: 18 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाया आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का, जानें इस सीजन के सबसे लंबे छक्कों के बारे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: 18 साल के डेवाल्ड ब्रेविस ने लगाया आईपीएल का सबसे बड़ा छक्का, जानें इस सीजन के सबसे लंबे छक्कों के बारे में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 03:45 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल का सबसे लंबा छक्का लगाया है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 112 मीटर लंबा छक्का लगाया। उनके बाद लिविंगस्टोन ने सबसे लंबा छक्का लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में मुंबई के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल कर दिया है। 'बेबी एबी' के नाम से पहचान बनाने वाले ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ मैच में 49 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार बेहतरीन छक्के निकले। 18 साल के ब्रेविस ने अपनी इस पारी में 112 मीटर का एक छक्का लगाया, जो कि इस सीजन का सबसे बड़ा छक्का है। उन्होंने पंजाब के लियम लिविंगस्टोन का रिकॉर्ड तोड़ा। लिविंगस्टोन ने 108 मीटर का छ्क्का लगाया था। ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ मैच में राहुल चाहर के एक ओवर में चार छक्के लगाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 102 मीटर लंबा छक्का भी निकला था, जो इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा छ्क्का था। यहां हम इस आईपीएल के सबसे लंबे छक्कों के बारे में बता रहे हैं।
2 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2022 का सबसे लंबा छक्का लगाया है। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 25 गेंद में 49 रन की पारी खेली थी, जिसमें पांच छक्के और चार चौके भी शामिल थे। इस दौरान उन्होंने 112 मीटर लंबा एक छक्का लगाया था, जो इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है।
आईपीएल 2022 का दूसरा सबसे बड़ा छक्का 108 मीटर का रहा है। पंजाब किंग्स के लियम लिविंगस्टोन ने चेन्नई के खिलाफ यह छक्का लगाया था। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से पांच छक्के और पांच चौके निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लियम लिविंगस्टोन
- फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन का तीसरा बड़ा छक्का भी अब तक लिविंगस्टोन के नाम ही है। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था। उन्होंने इस मैच में 10 गेंद में 19 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के निकले थे। उनका पहला छक्का 105 मीटर था। पंजाब ने 208 बनाकर यह मैच पांच विकेट जीता था।
विज्ञापन
5 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का चौथा सबसे बड़ा छक्का भी डेवाल्ड ब्रेविस के नाम है। 18 साल के ब्रेविस ने पंजाब के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाकर बड़े से बड़े क्रिकेट पंडितों को चौंका दिया है। उन्होंने अपनी एक पारी में यह साबित कर दिया कि उन्हें बेबी एबी क्यों कहा जाता है। वो 102 मीटर लंबा छक्का भी लगा चुके हैं, जो इस सीजन का चौथा सबसे बड़ा छक्का है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।