{"_id":"626264f1f15b6912815cc9d4","slug":"ipl-2022-businessman-anand-mahindra-says-his-company-mahindra-is-related-to-mahendra-singh-dhoni-ms-dhoni-know-how","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, बताया कैसे 'माही' से जुड़ी है उनकी कंपनी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: धोनी के मुरीद हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा, बताया कैसे 'माही' से जुड़ी है उनकी कंपनी, जानें
Fri, 22 Apr 2022 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:53 PM IST
सार
चेन्नई ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। वहीं, धोनी 28 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
जडेजा ने धोनी की बेहतरीन पारी का कुछ इस प्रकार सम्मान किया
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हरा दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, जिसे महेंद्र सिंह धोनी और ड्वेन ब्रावो ने मिलकर बना दिया। धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बनाए और सीएसके की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी चार गेंदों पर एक छक्का, दो चौके और दो रन दौड़कर बनाए।
जीत के बाद धोनी को गले लगाते जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, एक ट्वीट ने धोनी, उनके फैन्स, सीएसके के फैन्स और क्रिकेट को पसंद करने वाले लोगों का दिल जीत लिया। यह ट्वीट किया था महिंद्र कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने। उन्होंने मैच के बाद लिखा- अब मैं यह कह सकता हूं और इस बात से खुश हूं कि महिंद्रा (Mahindra) में माही (Mahi) (Mahi-ndra) शब्द है। एमएस धोनी ने शानदार फिनिश किया।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके दो छक्के लगाए। जवाब में चेन्नई ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 43 गेंदों पर नाबाद 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके दो छक्के लगाए। जवाब में चेन्नई ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अंबाती रायुडू ने 35 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।
मैच जिताने के बाद धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
Ravindra Jadeja bowed down to The Finisher MS #Dhoni finishes it off in style!!! #CSKvsMi #CSK𓃬
— ɅMɅN DUВΞY (@imAmanDubey) April 21, 2022
pic.twitter.com/jy48nparvY
इसके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन की पारी खेल चेन्नई को जीत के करीब ले गए। इसके बाद धोनी ने आखिरी ओवर में कमाल करते हुए चेन्नई को जीत दिलाई। धोनी 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है। मैच के बाद सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने धोनी को सलाम किया और उन्हें सम्मान दिया। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।