सब्सक्राइब करें
RCB Inning
159/1 (12.3 ov)
Virat Kohli 38(30)*
Rajat Patidar 34 (9)
Mumbai Indians elected to bowl

CSK vs GT: हार्दिक की टीम से बदला लेने उतरेंगे धोनी के सुपर किंग्स, गुजरात जीता तो शीर्ष दो में जगह पक्की, ये हो सकती है प्लेइंग-11 

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 May 2022 06:15 AM IST
सार

अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही गत चैंपियन सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और बाकी बचे दो मैच में प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से खेलेगी।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs GT Preview Head to Head Playing 11 Prediction Today Match 62, Captain and Vice-Captain
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी गुजरात टाइटंस की टीम रविवार को आईपीएल में खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करके शीर्ष दो में जगह पक्की करने का प्रयास करेगी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दो मैच शेष रहते ही प्लेऑफ में पहुंच गई।


टाइटंस 12 मैचो में 18 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। अगर गुजरात की टीम रविवार को चेन्नई को हरा देती है तो टीम की शीर्ष दो में जगह लगभग सुनिश्चित हो जाएगी। इसका मतलब होगा कि टीम को फाइनल में जगह बनाने का एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।
Trending Videos
IPL 2022 CSK vs GT Preview Head to Head Playing 11 Prediction Today Match 62, Captain and Vice-Captain
चेन्नई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी
अंक तालिका में नौवें स्थान पर चल रही गत चैंपियन सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और बाकी बचे दो मैच में प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से खेलेगी। टाइटंस ने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 62 रन से जीत दर्ज की थी, जबकि सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई और गुजरात की टीम इस सीजन पहले भी एक मैच में भिड़ चुकी है। तब चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा और गुजरात के कप्तान राशिद खान थे। उस मैच में हार्दिक नहीं खेल रहे थे। तब डेविड मिलर और राशिद खान के दम पर गुजरात ने उस मैच में चेन्नई को तीन विकेट से हराया था। उस मैच में मिलर ने नाबाद 94 रन और राशिद ने 21 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs GT Preview Head to Head Playing 11 Prediction Today Match 62, Captain and Vice-Captain
राशिद और मिलर ने चेन्नई के खिलाफ जीत दिलाई थी - फोटो : IPL/BCCI
युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, कप्तान हार्दिक, मिलर, ऋद्धिमान साहा और राहुल तेवतिया ने सीजन के दौरान टाइटंस की ओर से अच्छी बल्लेबाजी की है और सुपर किंग्स के खिलाफ भी इस लय को जारी रखना चाहेंगे।

अपने पहले ही सीजन में टाइटंस के शानदार प्रदर्शन का श्रेय उसकी मुश्किल हालात में वापसी करने की क्षमता को जाता है। पिछले कुछ मुकाबलों में टाइटंस के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और हार्दिक को अपने बल्लेबाजों से प्रदर्शन में निरंतरता की उम्मीद होगी।
IPL 2022 CSK vs GT Preview Head to Head Playing 11 Prediction Today Match 62, Captain and Vice-Captain
गुजरात की टीम - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed