फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Fastest Delivery: राजस्थान के खिलाफ फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन की तूफानी गेंदबाजी, उमरान मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 29 May 2022 09:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sun, 29 May 2022 09:20 PM IST
सार

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शॉट टेट के नाम दर्ज है। टेट ने 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलने वाले एरॉन फिंच के सामने 157.71 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद की थी।

विज्ञापन
IPL 2022 Fastest Delivery Lockie Ferguson beats Umran Malik for the fastest delivery of season
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने आईपीएल 2022 के फाइनल में कमाल कर दिया। उन्होंने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। रविवार (29 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फर्ग्यूसन ने 157.3 किमी प्रति घंटे की तेजी से गेंद की। हालांकि, फर्ग्यूसन राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज शॉट टेट को तोड़ने से चूक गए।
IPL 2022 Fastest Delivery Lockie Ferguson beats Umran Malik for the fastest delivery of season
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
फर्ग्यूसन को पिछले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें फाइनल में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम में वापस लिया। अल्जारी जोसेफ को बाहर बैठना पड़ा।
IPL 2022 Fastest Delivery Lockie Ferguson beats Umran Malik for the fastest delivery of season
शॉन टेट - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड शॉट टेट के नाम दर्ज है। टेट ने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से खेलने वाले एरॉन फिंच के सामने 157.71 किमी प्रति घंटे की स्पीड से 2011 में गेंद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 Fastest Delivery Lockie Ferguson beats Umran Malik for the fastest delivery of season
उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
फर्ग्यूसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वो आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। उमरान के सामने रोवमन पॉवेल थे। उसी मैच में उमरान ने 154.8 किमी प्रति घंटे की तेजी से गेंद फेंकी थी। मलिक ने इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 154 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी।
विज्ञापन
IPL 2022 Fastest Delivery Lockie Ferguson beats Umran Malik for the fastest delivery of season
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पांचवें ओवर में जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद फर्ग्यूसन ने 157.3 किमी प्रति घंटे की तेजी से फेंकी। फर्ग्यूसन की तेजी को देखकर इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बटलर भी हैरान रह गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed