{"_id":"6293747ecaf26e4d8e450e00","slug":"pbks-changed-captains-14-times-but-csk-tried-only-three-players-list-of-all-ipl-captains-till-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: पंजाब ने सबसे ज्यादा 14 कप्तान बदले तो चेन्नई ने सबसे कम तीन, देखें सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: पंजाब ने सबसे ज्यादा 14 कप्तान बदले तो चेन्नई ने सबसे कम तीन, देखें सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 06:56 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस के पहले सीजन में ही दो खिलाड़ी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। चेन्नई ने भी इस सीजन जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन जडेजा कुछ खास नहीं कर पाए और बीच सीजन में धोनी फिर टीम के कप्तान बने।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है और टीम इंडिया की कप्तानी के लिए भी दावेदारी पेश की है। उनके साथ ही संजू सैमसन ने भी दिखाया है कि वो बेहतर कप्तान हो सकते हैं। इस सीजन चेन्नई की कमान जडेजा को दी गई थी, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा और बाद में जडेजा ने खुद ही चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी। कप्तान बदलने की वजह से चेन्नई की टीम पूरे टूर्नामेंट अस्थिर रही और अंक तालिका में नौवें पायदान पर रहकर सीजन खत्म किया।
यह पहला मौका नहीं था, जब किसी टीम ने अपना कप्तान बदला हो और इसकी वजह से उसका प्रदर्शन खराब रहा हो। पंजाब और दिल्ली जैसी टीमें लगातार अपना कप्तान बदलती रही हैं। यही वजह है कि ये दोनों टीमें अब तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल की मौजूदा टीमों ने कब-कब अपना कप्तान बदला है।
1. पंजाब किंग्स (14 कप्तान)
2 of 11
मयंक अग्रवाल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में कप्तान बदलने के मामले में पंजाब किंग्स की टीम सबसे आगे है। यह टीम अब तक 14 कप्तान बदल चुकी है। शिखर धवन पंजाब किंग्स के 14वें कप्तान बने। अब तक एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, कुमार संगकारा, युवराज सिंह, जॉर्ज जॉन बेली, महेला जयवर्द्धने, डेविड हसी, मुरली विजय, डेविड मिलर, ग्लेन मैक्सवेल, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल और शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं।
2. दिल्ली कैपिटल्स
3 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे ज्यादा कप्तान बदलने के मामले में दूसरे नंबर पर है। यह टीम अब तक 12 खिलाड़ियों को कप्तान के रूप में आजमा चुकी है। ऋषभ पंत इस टीम के 12वें कप्तान हैं। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, महेला जयवर्द्धने, जहीर खान, केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी, जेम्स रेडफर्न होप्स, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. सनराइजर्स हैदराबाद
4 of 11
सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जमकर कप्तान बदले हैं। इस टीम ने 2016 में हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले कप्तान डेविड वॉर्नर को 2021 में टीम से भी बाहर कर दिया था। अब तक कुमार संगकारा, कैमरन व्हाइट, डैरेन सैमी, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर और केन विलियमसन इस टीम की कमान संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
फाफ डुप्लेसिस
- फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए लंबे समय तक कप्तानी की, लेकिन उनसे पहले इस टीम ने भी खूब कप्तान बदले थे। विराट से पहले राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, शेन वाटसन, डेनियल विटोरी और केविन पीटरसन ने आरसीबी की कप्तानी की थी। वहीं, विराट कोहली के बाद फाफ डुप्लेसिस टीम के कप्तान बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।