Putin's Top Secret Reveal: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक युद्ध जारी है। रूस के हमले से यूक्रेन में तबाही मची हुई है। दोनों देशों के बीच तीन महीने से जंग चल रही है, लेकिन कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। इस जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा की जा रही है। पुतिन का जीवन रहस्यों से भरा हुआ है। पुतिन के जीवन, सेहत और रणनीति के बारे में सिर्फ कुछ ही लोगों को जानकारी होती है।
Putin's Secret: पुतिन की हो गई है मौत, रूस की सत्ता पर काबिज है हमशक्ल राष्ट्रपति! ब्रिटिश अधिकारियों का दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 के प्रमुखों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पुतिन की मौत (Death of Putin) हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का हमशक्ल सार्वजनिक समारोहों में उनके स्थान शामिल हो रहा है। ब्रिटिश अधिकारियों के दावे ने सनसनी मचा दी है।
ब्रिटिश खुफिया अधिकारियों का कहना है कि पुतिन की मौत के रहस्य को उनके साथी दुनिया से कई हफ्तों या महीनों तक छिपा कर रखेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में एक खुफिया सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सार्वजनिक समारोहों में जो अभी पुतिन दिखाई दे रहे हैं उसको पहले ही रिकॉर्ड किया गया था। उन्होंने संभावना जताई है कि पुतिन की मौत हो चुकी है और सत्ता पर उनका हमशक्ल राज कर रहा है।
माना जाता है कि पुतिन ने बीमारी के दौरान हमशक्लों का इस्तेमाल किया और अब क्रेमलिन ऐसा ही कर रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सूत्र ने बताया है कि वरिष्ठ अधिकारियों का एक छोटा ग्रुप है जिसके मुखिया पुतिन हैं। यह ग्रुप उनके प्रति बेहद वफादार है।