फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: इस बार इन चार कप्तानों का होगा डेब्यू, सिर्फ एक खिलाड़ी को है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव

Sat, 26 Mar 2022 08:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 08:43 AM IST
सार

आईपीएल 2022 में चार खिलाड़ी कप्तानी में करेंगे डेब्यू, सिर्फ एक क्रिकेटर को है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव।

विज्ञापन
IPL 2022: From Hardik pandya to Faf du plessis, Four players set to debut in 15th season of indian premier league
आईपीएल 2022 - फोटो : social media
इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। पिछले बार की दोनों फाइनलिस्ट टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। भारत की इस चर्चिच टी-20 लीग में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दो नई टीमों के शामिल होने के साथ-साथ, सभी फ्रेंचाइजियों की जर्सी और खिलाड़ी भी बदले-बदले नजर आएंगे। इसमें कुछ टीमों के कप्तान भी इस बार बदल गए हैं, जिनमें चार ऐसे हैं जो पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। आइए जानते हैं उन कप्तानों और उनके अनुभव के बारे में।  

1. रवींद्र जडेजा

IPL 2022: From Hardik pandya to Faf du plessis, Four players set to debut in 15th season of indian premier league
रविंद्र जडेजा - फोटो : social media

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान हैं। 33 वर्षीय जडेजा को गुरूवार को महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कमान सौंपी। आईपीएल में 200 मैचों का अनुभव रखने वाले जडेजा 2008 से अब तक कुल 10 सीजन में तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। वह लंबे समय से चेन्नई का हिस्सा हैं हालांकि उन्हें कप्तानी का अनुभवी ना के बराबर है। वह 15 साल पहले एक मैच के लिए भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान बने थे। इसके अलावा उन्होंने 28 अक्तूबर 2007 को मुंबई अंडर-19 टीम के खिलाफ सौराष्ट्र की कप्तानी की थी। उन्होंने कभी भी प्रथम श्रेणी, लिस्ट-ए या टी-20 मैचों की कप्तानी नहीं की है। वह पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते दिखेंगे।
 

2. हार्दिक पांड्या

IPL 2022: From Hardik pandya to Faf du plessis, Four players set to debut in 15th season of indian premier league
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला था। लेकिन इस बार वह लीग की नई टीम गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं और पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। हार्दिक को आईपीएल में बतौर खिलाड़ी 92 मैचों का अनुभव है लेकिन कप्तान के रूप में वह पहली बार दिखेंगे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कप्तानी को कोई अनुभव नहीं है। 28 साल के हार्दिक को गुजरात की टीम ने नीलामी से पहले 15 करोड़ की मोटी रकम के साथ अपने साथ जोड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

3. मयंक अग्रवाल

IPL 2022: From Hardik pandya to Faf du plessis, Four players set to debut in 15th season of indian premier league
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इस बार फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बनाया है। 31 वर्षीय मयंक को बतौर खिलाड़ी आईपीएल का अच्छा-खासा अनुभव है। वह अब तक कुल चार टीमों को हिस्सा रहे हैं और 10 सीजन में 100 मैच खेल चुके हैं। मयंक को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल में कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है। 

विज्ञापन

4. फाफ डूप्लेसिस

IPL 2022: From Hardik pandya to Faf du plessis, Four players set to debut in 15th season of indian premier league
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। 37 साल के डुप्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना नया कप्तान बनाया है। डुप्लेसिस को भी आईपीएल में बतौर खिलाड़ी 100 मैचों का अनुभव है लेकिन लीग में वह पहली बार किसी टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि फाफ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का एक अच्छा अनुभव है। वह 108 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। उनका रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed