Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2022: From Rovman Powell to Yash Dhull, Top 5 debutant international players to watch out for ipl update in hindi
{"_id":"623be138b6f20c7dbe113f8b","slug":"ipl-2022-from-rovman-powell-to-yash-dhull-top-5-debutant-international-players-to-watch-out-for-ipl-update-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: रोवमन पॉवेल से लेकर यश ढुल तक, आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: रोवमन पॉवेल से लेकर यश ढुल तक, आईपीएल में डेब्यू करने वाले इन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:24 AM IST
सार
जमैका के बैटर रावमन पॉवेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। इस साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहली टी 20 में शतक लगाया था। पॉवेल की बेस प्राइज 75 लाख थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल का 15वां संस्करण शनिवार (26 मार्च) से शुरू होने जा रहा है। अपने पिछले 14 संस्करणों में इस टी-20 लीग से कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। इस बार भी यह मंच कई खिलाड़ियों को मौका देने जा रहा है। इस प्रारूप में उन खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं जो आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं और इस लीग में कुछ अलग करने का माद्दा रखते हैं :
2 of 6
डेवाल्ड ब्रेविस
- फोटो : सोशल मीडिया
1. डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) : साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को यहां पर बेबी एबीडी के नाम से पुकारा जाता है। ब्रेविस कई तरह के शॉट्स खेलने में माहिर हैं। आईपीएल नीलामी में इन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। 18 साल के ब्रेविस ने इस साल के आईसीसी अंडर 19 विश्वकप में सबसे ज्यादा 506 रन बनाए और भारत के शिखर धवन के 505 रन (2004) के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। ब्रेविस पार्ट टाइम लेग स्पिनर भी हैं और उन्होंने 7 विकेट भी चटकाए। सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में माहिर हैं।
3 of 6
हंगरगेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
2. राजवर्धन हंगरगेकर : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के ऑलराउंडर राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। मध्यम गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हंगरगेकर ने तब प्रभावित किया था जब इस साल विंडीज में आयोजित आईसीसी अंडर 19 विश्वकप टूर्नामेंट में कई सारे छक्के लगाए थे। 19 वर्षीय खिलाड़ी चोटिल दीपक चाहर के तौर पर अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इन्होंने महाराष्ट्र के लिए पांच लिस्ट ए मैच भी खेले हैं और अपने प्रदर्शन से फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यश ढुल
- फोटो : सोशल मीडिया
3. यश ढुल : 19 वर्षीय यश ढुल ने भारत को आईसीसी अंडर 19 विश्वकप खिताब को पांचवीं बार जिताने में मदद की। इस दाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है। ढुल ने रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करते हुए दो शतक लगाकर अपनी उपयोगिता बता दी। मध्यक्रम के बैटर ने अंडर 19 विश्वकप के सेमीफाइनल में शतक जड़कर दिखा दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। इस युवा खिलाड़ी 8 वनडे में 281 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
अभिनव मनोहर
- फोटो : सोशल मीडिया
4. अभिनव मनोहर : कर्नाटक के 27 वर्षीय खिलाड़ी को मध्यक्रम में तेज शॉट के लिए जाना जाता है। यह जानते हैं कि किस परिस्थिति में उन्हें पिच हिटर बनना है। इस बैटर को गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा है। अभिनव ने पिछले साल सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। मनोहर लेग स्पिन भी फेंकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।