{"_id":"627ff30f25b18e72c90ec2b2","slug":"ipl-2022-lsg-vs-rr-preview-head-to-head-playing-11-prediction-today-match-63-captain-and-vice-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LSG vs RR: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी लखनऊ की टीम, राजस्थान के लिए भी जीत जरूरी, ये हो सकती है प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs RR: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी लखनऊ की टीम, राजस्थान के लिए भी जीत जरूरी, ये हो सकती है प्लेइंग-11
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 May 2022 11:30 AM IST
सार
लोकेश राहुल की कप्तानी वाली सुपर जाएंट्स की टीम 16 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है और प्लेऑफ की शुरुआत से पहले एक और मैच गंवाना नहीं चाहेगी। रॉयल्स की टीम भी प्लेऑफ का दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : अमर उजाला
शानदार फॉर्म में चल रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम रविवार को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी। उसकी कोशिश पिछले मैच में मिली हार से उबरकर राजस्थान रॉयल्स को हराने की होगी, जिससे उसे प्लेऑफ का टिकट मिल जाए। सुपर जाएंट्स ने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ अपना नंबर एक स्थान गंवा दिया था।
Trending Videos
लखनऊ की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
राहुल-डिकॉक पर लखनऊ का दारोमदार
लखनऊ की टीम के लिए कप्तान राहुल और क्विंटन डिकॉक को एक बार फिर अधिकांश रन जुटाने होंगे। टाइटंस के खिलाफ ये दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और रॉयल्स के खिलाफ उम्दा पारी खेलना चाहेंगे। राहुल 12 मैच में 459 रन के साथ टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और अब तक दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़ चुके हैं।
डिकॉक ने अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 12 मैच में 355 रन जुटाए हैं। दीपक हुड्डा भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और अब तक तीन अर्धशतक की मदद से 347 रन बना चुके हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज में बड़े शॉट खेलने की क्षमता भी है।

राजस्थान की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान को बटलर से रहेगी आस
रॉयल्स की टीम की नजरें एक बार फिर इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर पर टिकी होंगी जो 12 मैच में तीन अर्धशतक और इतने ही अर्धशतक की बदौलत 625 रन बना चुके हैं। टीम के उनके साथी बल्लेबाज हालांकि अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन इतना बुरा भी नहीं रहा है।
सैमसन ने अब तक 12 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 327 रन बनाए रॉयल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि देवदत्त पडिक्कल (12 मैच में 295 रन) ने पिछले दो मैच में 31 और 48 रन बनाकर प्रदर्शन में निरंतरता का संकेत दिया है, लेकिन टीम को अब भी उनसे बड़ी पारी का इंतजार है।

शिमरोन हेटमायर और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
शिमरोन हेटमायर (11 मैच में 291 रन ) ने कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और 16 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की छह विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पिछले मैच में राजस्थान को हेटमायर की कमी खली थी। वह बच्चे के जन्म के लिए घर वापस लौट गए थे। ये देखने वाली बात होगी कि वह लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। रविचंद्रन अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में रॉयल्स के शीर्ष स्कोरर थे और टीम बल्लेबाज के रूप में उनकी क्षमता का फायदा उठाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
चहल होंगे तुरुप का इक्का
युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
रॉयल्स की टीम राहुल और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए एक बार फिर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पर निर्भर होगी जो 12 मैच में 23 विकेट के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज हैं।
चहल को अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा का अच्छा साथ मिल सकता है। गेंदबाजी हालांकि सुपर जाएंट्स का कमजोर पक्ष है और आवेश खान, जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों को बटलर और रॉयल्स के अन्य बल्लेबाजों को काबू में रखने के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा।