फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RR vs GT Photos: नताशा ने उठाया हार्दिक की कप्तानी पारी का लुत्फ, कोच नेहरा ने दी शाबाशी, मलिंगा के साथ मस्ती करते दिखे पांड्या

Fri, 15 Apr 2022 10:01 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 10:01 AM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने कप्तानी पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 RR vs GT Match 24 Highlights Hindi Natasha Enjoys Hardik captains knock
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने पांच में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। यह टीम एकमात्र मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारी है। राजस्थान के प्रमुख तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस मैच में नहीं खेले थे और उनकी टीम को मैच गंवाकर इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। वहीं गुजरात के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं गेंदबाजी के समय उन्होंने कंजूसी से रन खर्चे और एक विकेट भी लिया। उनकी पत्नी नताशा भी मैदान में पहुंची थीं और उन्होंने हार्दिक की पारी का मजकर लुत्फ उठाया। वहीं मैच जीतने के बाद कोच नेहरा ने हार्दिक को शाबाशी दी। यहां हम इस मैच से जुड़े खास लम्हें तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 

 
IPL 2022 RR vs GT Match 24 Highlights Hindi Natasha Enjoys Hardik captains knock
नताशा स्टेनकोविच - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी यह मैच देखने पहुंची थीं और पांड्या ने उन्हें जश्न मनाने के कई मौके दिए। पहले उन्होंने 87 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके बाद शानदार थ्रो कर संजू सैमसन को पवेलियन भेजा और गेंद के साथ विकेट भी चटकाया। 
IPL 2022 RR vs GT Match 24 Highlights Hindi Natasha Enjoys Hardik captains knock
आशीष नेहरा और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद गुजरात के कोच आषीश नेहरा कप्तान हार्धिक को शाबाशी देते नजर आए। हार्दिक ने इस मैच में आदर्श कप्तान की तरह खुद गेंद, बल्ले और फील्डिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और अपने साथियों के सामने मिसाल पेश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 RR vs GT Match 24 Highlights Hindi Natasha Enjoys Hardik captains knock
हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंगा - फोटो : IPL/BCCI
मैच के बाद हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंगा बातचीत करते नजर आए। दोनों खिलाड़ी पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं और साथ में काफी समय बिताया है। दोनों के बीच दोस्ती काफी अच्छी है। अब हार्दिक गुजरात और मलिंगा राजस्थान की टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन दोनों की दोस्ती कायम है। 
विज्ञापन
IPL 2022 RR vs GT Match 24 Highlights Hindi Natasha Enjoys Hardik captains knock
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन ने इस मैच में जोस बटलर को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने शानदार गेंद की, जिसका बटलर के पास कोई जवाब नहीं था। आउट होने से पहले बटलर ने 24 गेंद में 54 रन बनाए और तेजी से अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे थे, लेकिन फर्ग्यूसन की शानदार गेंद ने उनकी पारी खत्म कर दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed