फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: आरसीबी के खिलाफ तूफानी अर्धशतक लगाने वाले रियान पराग कौन हैं? धोनी से जुड़ा है पिता का कनेक्शन

Wed, 27 Apr 2022 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Apr 2022 04:20 PM IST
सार

रियान 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्हें 2019 की नीलामी में राजस्थान ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। मौजूदा आईपीएल से पहले फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। तब राजस्थान ने फिर से उन पर दांव लगाया।

विज्ञापन
IPL 2022 Who is Riyan Parag Rajasthan Royals Riyan Parag Father connection with MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी के साथ रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अर्धशतक लगाकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। रियान 2019 से राजस्थान की टीम के साथ हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मंगलवार (26 अप्रैल) को मुश्किल समय में टीम के लिए अहम पारी खेली। रियान ने 31 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और चार छक्के निकले।
IPL 2022 Who is Riyan Parag Rajasthan Royals Riyan Parag Father connection with MS Dhoni
विराट कोहली के साथ रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे। उन्हें 2019 की नीलामी में राजस्थान ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। मौजूदा आईपीएल से पहले फरवरी में खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। तब राजस्थान ने फिर से उन पर दांव लगाया। फ्रेंचाइजी ने रियान को 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। रियान के लिए दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस ने भी बोली लगाई थी।
IPL 2022 Who is Riyan Parag Rajasthan Royals Riyan Parag Father connection with MS Dhoni
माता-पिता और धोनी-कोहली के साथ रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
असम के रहने वाले रियान के पिता पराग दास रेलवे और असम की टीम के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। उनकी मां मिठू बरुआ स्विमिंग चैंपियन थीं। मिठू बरुआ ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 Who is Riyan Parag Rajasthan Royals Riyan Parag Father connection with MS Dhoni
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान की बाजुओं के बारे में बराबर चर्चा होती है। बाजुओं की ताकत बढ़ाने के लिए स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग के अलावा वेटलिफ्टिंग करते हैं। रियान ने एक बार इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो 100 किलो वजन उठाते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
IPL 2022 Who is Riyan Parag Rajasthan Royals Riyan Parag Father connection with MS Dhoni
रियान पराग - फोटो : IPL/BCCI
रियान के पिता पराग का भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के साथ कनेक्शन है। पराग दास रेलवे की टीम में धोनी के साथ खेल चुके हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। रियान जब पहली बार धोनी के सामने खेलने उतरे थे तो उन्होंने माही के साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed