फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: आठ मैच, तीन स्लॉट और सात टीमें रेस में, जानें प्लेऑफ के लिए किसका दावा सबसे मजबूत और क्या हैं समीकरण

Tue, 16 May 2023 12:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 May 2023 12:28 PM IST
सार

अंतिम-चार में जगह बनाने के लिए लड़ाई रोमांचक हो चली है। अब बाकी बचे आठ मैचों से बाकी तीन टीमों का फैसला होगा। हम आपको सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन
Ipl 2023 Playoff Qualification Scenarios Explained All Teams Remaining 8 Matches Points Table All Stats
प्लेऑफ में कौन सी टीम पहुंचेगी? - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 में अब तक 62 मैच खेले जा चुके हैं। अब लीग राउंड के बस आठ मैच ही बाकी हैं। इतने मुकाबले खेले जाने के बावजूद अब तक सिर्फ एक ही टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देकर प्लेऑफ में जगह पक्की की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ के बाकी बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमें रेस में हैं। ऐसे में अंतिम-चार में जगह बनाने के लिए लड़ाई रोमांचक हो चली है। अब बाकी बचे आठ मैचों से बाकी तीन टीमों का फैसला होगा। हम आपको सभी टीमों के समीकरण के बारे में बता रहे हैं...


पहले मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें

फोटो क्रेडिट: अमर उजाला

चार में से गुजरात ने एक स्थान पक्का कर लिया है। बाकी तीन स्थानों के लिए सात टीमें- चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच जंग है।

गुजरात टाइटंस

Ipl 2023 Playoff Qualification Scenarios Explained All Teams Remaining 8 Matches Points Table All Stats
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने हैदराबाद को हराकर अंतिम-चार में जगह पक्की की। गुजरात के फिलहाल 18 अंक हैं। उसका पहले या दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना पक्का माना जा रहा है। मौजूदा समय में गुजरात के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस है जो 18 अंक बना सकती है। ऐसे में मुंबई ने पहले दो स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में है।

अगला मैच
  • vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेंगलुरु, 21 मई)

चेन्नई सुपर किंग्स

Ipl 2023 Playoff Qualification Scenarios Explained All Teams Remaining 8 Matches Points Table All Stats
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को अब ग्रुप राउंड में सिर्फ एक मैच खेलना है। उसका मुकाबला 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स से दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। चेन्नई के 13 मैचों में 15 अंक हैं। उसका नेट रनरेट 0.381 है। चेन्नई की टीम अगर दिल्ली को हरा देती है तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। साथ ही शीर्ष दो में भी रह सकती है। हालांकि, अगर चेन्नई की टीम दिल्ली से हारती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर भी हो सकती है। अभी भी पांच टीमों के पास से 16 अंक हासिल करने का मौका है। ऐसे में धोनी दिल्ली के खिलाफ कोई कोताही बरतना नहीं चाहेंगे।

अगला मैच
  • vs दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली, 20 मई)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

Ipl 2023 Playoff Qualification Scenarios Explained All Teams Remaining 8 Matches Points Table All Stats
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब खिताब की दावेदार बन गई है। उसने 12 मैच में सात मैच जीते हैं। उसका नेट रनरेट -0.117 है। मुंबई के लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर उसके कुल 16 अंक होंगे। फिर मुंबई को अन्य टीमों के नतीजों और नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ेगा। दोनों मैच हारने की स्थिति में उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें काफी कम हो जाएंगी। दो टीमें पहले से ही 15 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। फिर मुंबई को चौथे स्थान के लिए चार टीमों से लड़ना होगा। इस दौरान नेट रनरेट काफी अहम हो जाएगा।

अगले मैच
  • vs लखनऊ सुपर जाएंट्स (लखनऊ, 16 मई)
  • vs सनराइजर्स हैदराबाद (मुंबई, 21 मई)
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स

Ipl 2023 Playoff Qualification Scenarios Explained All Teams Remaining 8 Matches Points Table All Stats
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने अब तक 12 मैच खेले हैं। उसके 13 अंक हैं। लखनऊ को अभी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स से खेलना है। अगर वह दोनों मैचों में जीत लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। एक मैच हारने पर भी आगे जा सकती है, लेकिन नेट रनरेट अहम हो जाएगा। अगर दोनों मैचों में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

अगले मैच
  • vs मुंबई इंडियंस (लखनऊ, 16 मई)
  • vs कोलकाता नाइट राइडर्स (कोलकाता, 20 मई)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed