फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: ऑरेंज कैप-विराट को लेकर रायुडू का बयान सही? 17 साल में दो बार चैंपियन टीम का बैटर रहा शीर्ष स्कोरर

Tue, 28 May 2024 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 May 2024 02:57 PM IST
सार

फाइनल में केकेआर की जीत के बाद रायुडू ने विराट कोहली पर तंज कसा था। उन्होंने बयान दिया था कि सिर्फ ऑरेंज कैप जीतने से कोई चैंपियन नहीं बन जाता। उसके लिए पूरी टीम को एकजुट होने की जरूरत होती है। उनके इस बयान में कितना दम है, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024: Ambati Rayudu statement regarding Orange Cap-Virat Kohli correct? orange cap winners  team standings
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 समाप्त हो चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 17वें सीजन की चैंपियन बन चुकी है। हालांकि, इस साल कुछ ज्यादा विवाद देखने को नहीं मिले, लेकिन अंबाती रायुडू का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और विराट कोहली पर निशाना साधना जरूर चर्चा में रहा। रायुडू ने लीग राउंड के दौरान एक नॉकआउट मैच में आरसीबी के चेन्नई को हराने के बाद बयान देना शुरू किया और वह फाइनल तक नहीं रुके। फाइनल में केकेआर की जीत के बाद रायुडू ने विराट कोहली पर तंज कसा था। उन्होंने बयान दिया था कि सिर्फ ऑरेंज कैप जीतने से कोई चैंपियन नहीं बन जाता। उसके लिए पूरी टीम को एकजुट होने की जरूरत होती है। उनके इस बयान में कितना दम है...आइए जानते हैं...
IPL 2024: Ambati Rayudu statement regarding Orange Cap-Virat Kohli correct? orange cap winners  team standings
ऋतुराज और उथप्पा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल के 17 सीजन खेले जा चुके हैं और अब तक सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब चैंपियन बनने वाली टीम के किसी बल्लेबाज ने ऑरेंज कैप जीती हो। ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दिया जाता है जो आईपीएल में शीर्ष रन स्कोरर रहा हो। इस साल यह अवॉर्ड विराट कोहली को मिला है, लेकिन उनकी टीम प्लेऑफ में एलिमिनेटर हारकर बाहर हो गई थी। 2014 और 2021 में ही ऐसा हुआ जब चैंपियन टीम के किसी खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीती थी। 2014 में कोलकाता की टीम और 2021 में चेन्नई की टीम चैंपियन बनी थी। 2014 में केकेआर के रॉबिन उथप्पा और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
IPL 2024: Ambati Rayudu statement regarding Orange Cap-Virat Kohli correct? orange cap winners  team standings
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
इसके अलावा बाकी 15 सीजन में चैंपियन बनने वाली टीम नहीं, बल्कि अन्य टीमों से किसी खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप जीती। हालांकि, 17 में से 14 सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम अंतिम-चार में पहुंचने में जरूर कामयाब रही है। इनमें से 2014 और 2021 में टीम चैंपियन बनी, जबकि सात मौकों पर ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम रनर अप रही। साल 2010, 2011, 2013, 2016, 2018, 2022 और 2023 में ऐसा हुआ था। 2014 में उथप्पा ने 16 मैचों में 660 रन बनाए थे और उनकी टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था और चैंपियन बनी थी। वहीं, 2021 में ऋतुराज ने 16 मैचों में 635 रन बनाए थे और उनकी सीएसके टीम ने फाइनल में केकेआर को हराकर खिताब जीता था। 

किस सीजन किस खिलाड़ी ने जीती ऑरेंज कैप
और उनकी टीम किस स्थान पर रही
सीजन ऑरेंज कैप टीम टीम की स्थिति
2008 शॉन मार्श KXIP सेमीफाइनल
2009 मैथ्यू हेडन CSK सेमीफाइनल
2010 सचिन तेंदुलकर MI उपविजेता
2011 क्रिस गेल RCB उपविजेता
2012 क्रिस गेल RCB लीग स्टेज
2013 माइकल हसी CSK उपविजेता
2014 रॉबिन उथप्पा KKR विजेता
2015 डेविड वॉर्नर SRH लीग स्टेज
2016 विराट कोहली RCB उपविजेता
2017 डेविड वॉर्नर SRH प्लेऑफ
2018 केन विलियम्सन SRH उपविजेता
2019 डेविड वॉर्नर SRH प्लेऑफ
2020 केएल राहुल KXIP लीग स्टेज
2021 ऋतुराज गायकवाड़ CSK विजेता
2022 जोस बटलर RR उपविजेता
2023 क्रिस गेल GT उपविजेता
2024 विराट कोहली RCB प्लेऑफ
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Ambati Rayudu statement regarding Orange Cap-Virat Kohli correct? orange cap winners  team standings
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, रायुडू का कहना यह भी था कि 'चैंपियन बनने के लिए हर एक खिलाड़ी को 300-300 रन बनाने होते हैं।' 2014 में या 2021 में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी की टीम चैंपियन जरूर बनी, लेकिन उनके अलावा अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी शानदार रहा था। उदाहरण के तौर पर 2014 में उथप्पा के अलावा मनीष पांडे ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं, 2021 में ऋतुराज के अलावा तब सीएसके से खेलने वाले फाफ डुप्लेसिस भी शानदार रहे थे। उन्होंने 633 रन बनाए थे। ऐसे में रायुडू का बयान कुछ हद तक सही और कुछ हद तक गलत भी है। उनका यह कहना कि ऑरेंज कैप जीतने से टीम चैंपियन नहीं बनती, गलत है क्योंकि दो बार ऐसा हो चुका है। वहीं, रायुडू का यह कहना कि टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना चाहिए, सही है। इस साल आरसीबी की टीम ने एकजुट होकर आखिरी सात मैच में प्रदर्शन किया और उसमें से छह जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन
IPL 2024: Ambati Rayudu statement regarding Orange Cap-Virat Kohli correct? orange cap winners  team standings
रायुडू ने आरसीबी टीम पर तंज कसा - फोटो : IPL/BCCI
रायुडू ने विराट को सुझाव भी दिया था और कहा कि उन्हें अपने मानकों को कम करना चाहिए क्योंकि टीम के अन्य बल्लेबाज उनकी बराबरी करने का दबाव महसूस करते हैं। रायुडू ने कहा, 'विराट कोहली टीम में एक दिग्गज हैं। वह इतने बड़े मानक स्थापित करते हैं जो युवाओं पर उसका अनुकरण करने का दबाव डालता है। इसलिए विराट को अपना स्तर थोड़ा कम करना होगा ताकि युवा खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में अच्छी स्थिति में रह सकें।' कुछ दिन पहले रायुडू ने आरसीबी के खराब प्रबंधन की आलोचना करते हुए कहा था कि वे टीम खिताब के बजाय व्यक्तिगत उपलब्धियों को तरजीह देते हैं। रायुडू ने जोर देकर कहा कि प्रबंधन के इस तरह के दृष्टिकोण के कारण ही आरसीबी ने 17 सत्रों में कोई खिताब नहीं जीता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed