{"_id":"65f4199728d21ced690a72cd","slug":"ipl-2024-bcci-should-threaten-him-has-hardik-pandya-come-from-the-moon-praveen-kumar-targets-mi-captain-2024-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'BCCI को धमकाना चाहिए, क्या हार्दिक चांद से आए हैं?' पूर्व क्रिकेटर ने MI के कप्तान पर साधा निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'BCCI को धमकाना चाहिए, क्या हार्दिक चांद से आए हैं?' पूर्व क्रिकेटर ने MI के कप्तान पर साधा निशाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:35 PM IST
सार
इस ऑलराउंडर को केंद्रीय अनुबंध में 'ए' कैटेगरी में बरकरार रखा गया है, लेकिन कई लोगों ने राष्ट्रीय टीम से उनकी अनुपलब्धता पर सवाल खड़े किए थे और केंद्रीय अनुबंध सूची में भी शामिल करने पर सवाल उठाए थे। अब इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का भी बयान सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और प्रवीण कुमार
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर निशाना साधा है और सभी खिलाड़ियों के लिए नियमों में समानता की मांग की है। फरवरी में केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा करते हुए देश के शीर्ष क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया था कि जो खिलाड़ी फिट हैं और राष्ट्रीय ड्यूटी पर नहीं हैं, उन्हें अपनी संबंधित घरेलू टीमों के लिए उपलब्ध होने की आवश्यकता है। इसके बाद इस आदेश को न मानने वाले ईशान किशन और श्रेयस अय्यर पर गाज गिरी थी और उन्हें केंद्रीय अनुबंध से निकाल दिया गया था। वे भारतीय टीम से दूर होने के बावजूद अपनी संबंधित घरेलू टीमों के लिए नहीं खेले थे।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ICC
अय्यर रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल और फाइनल में जरूर मुंबई के लिए खेले थे, लेकिन दोनों मैच बीसीसीआई अनुबंध सूची से उनके बाहर होने के बाद ही हुए। दूसरी ओर किशन टूर्नामेंट में झारखंड के लिए एक भी मैच नहीं खेले। एक और खिलाड़ी जो आलोचनाओं के दायरे में रहा, वह हैं हार्दिक पांड्या। इस ऑलराउंडर को केंद्रीय अनुबंध में 'ए' कैटेगरी में बरकरार रखा गया है, लेकिन कई लोगों ने राष्ट्रीय टीम से उनकी अनुपलब्धता पर सवाल खड़े किए थे और केंद्रीय अनुबंध सूची में भी शामिल करने पर सवाल उठाए थे। अब इस मामले पर पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार का भी बयान सामने आया है।
3 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रवीण ने कहा, 'हार्दिक पांड्या चांद से थोड़ी उतार के आया है? खेलना पड़ेगा उसको भी। क्यों उनके लिए अलग नियम हैं? उसको भी बोर्ड को धमकाना चाहिए।' टखने की चोट के कारण क्रिकेट विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद से हार्दिक अंतरराष्ट्रीय सर्किट से बाहर हैं। वह हाल ही में ठीक हुए और इंडियन प्रीमियर लीग की अगुआई में डीवाई पाटिल टी20 कप में खेले। प्रवीण ने कहा, 'आप सिर्फ घरेलू टी20 टूर्नामेंट में ही क्यों खेलते हो? तीनों फॉर्मेट खेलें। या आपने 60-70 टेस्ट मैच खेले हैं कि आप सिर्फ टी20 खेलेंगे। देश को आपकी जरूरत है। अगर आप टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलना चाहते तो लिखकर दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रवीण कुमार
- फोटो : BCCI
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'शायद पंड्या को सूचित किया गया हो कि उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना जाएगा। मेरे पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।' हार्दिक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। वह रोहित शर्मा की जगह इस भूमिका में होंगे। पिछले साल नवंबर में, पांड्या गुजरात टाइटंस से अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी में वापस चले गए थे। स्टार ऑलराउंडर ने जीटी के साथ दो महत्वपूर्ण साल बिताए। 2022 में जीटी के डेब्यू सीजन में, हार्दिक ने उन्हें एक शानदार शुरुआत दिलाई, जिसमें टीम ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।