{"_id":"65f3f642f04af212350062ff","slug":"why-no-children-are-born-in-the-vatican-city-know-about-this-zero-born-country-2024-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zero Born Country: ऐसा देश जहां पैदा नहीं हो सकते बच्चे, वजह जानकर होगी हैरानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zero Born Country: ऐसा देश जहां पैदा नहीं हो सकते बच्चे, वजह जानकर होगी हैरानी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Vatican City
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Zero Born Country: हाल ही में भारत ने सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश का खिताब हासिल किया है। आज दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश हमारा है। यूनिसेफ के मुताबिक, भारत में हर दिन 68,500 बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई देश ऐसा भी हो सकता है, जहां कोई बच्चा जन्म ही नहीं लेता होगा? दरअसल इस सवाल का जवाब हां है। यह बात थोड़ी अटपटी है, लेकिन ये सच है कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां कोई बच्चा जन्म ही नहीं लेता है। यहां किसी को भी बच्चा पैदा करने की अनुमति नहीं है।
इस देश में कोई नहीं पैदा कर सकता बच्चे
वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जो रोमन कैथोलिक चर्च के नेता का घर भी है। रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के सभी बड़े धर्माचार्य यहीं रहते हैं। भले ही ये देश सबसे छोटा है, लेकिन यहां की कई बातें हैरान करने वाली हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 of 5
Vatican City
- फोटो : pixabay
वेटिकन सिटी दुनिया की सबसे शानदार जगहों में से एक मानी जाती है। यहां 17वीं शताब्दी का सेंट पीटर स्क्वायर और एक संग्रहालय है, जिसमें विश्व की कुछ प्रसिद्ध कलाकृतियां मौजूद हैं।
3 of 5
Vatican City
- फोटो : pixabay
इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस देश को कोई भी व्यक्ति अपना जन्मस्थान नहीं बता सकता है। यहां रहने वाले लोग भी नहीं। अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है, तो जान लीजिए कि इसके पीछे का कारण है कि वेटिकन सिटी में किसी भी बच्चे का जन्म नहीं होता, क्योंकि यहां बच्चों के जन्म के लिए कोई अस्पताल या सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vatican City
- फोटो : pixabay
इस देश में रहने वाले सभी लोग दूसरे देशों से हैं। वहीं अधिकांश जनसंख्या ब्रह्मचारी पुरुषों की हैं। यानी उन्हें अपने धर्म के कारण शादी करने या बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं होती है। साथ ही वेटिकन सिटी में कोई अस्पताल भी नहीं है। यहां अस्पताल खोलने का निर्णय संभवतः यहां के छोटे क्षेत्रफल और आसपास के क्षेत्र में मौजूद गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की वजह से लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Vatican City
- फोटो : pixabay
यहां जब कोई महिला गर्भवती होती है तो नियमों के अनुसार डिलीवरी के समय उसे बाहर भेज दिया जाता है। ये ऐक ऐसा नियम है, जिसका बहुत शख्ति से पालन किया जाता है। यही वजह है कि आज तक यहां किसी का जन्म नहीं हुआ है और न हीं यहां कोई जन्म ले सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।