{"_id":"661003933198cdec45066f19","slug":"ipl-2024-hardik-pandya-offers-prayers-at-somnath-temple-amid-controversy-with-mumbai-indians-watch-video-2024-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: कप्तानी विवाद के बीच सोमनाथ मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, भोलेनाथ को जलाभिषेक किया, सामने आया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: कप्तानी विवाद के बीच सोमनाथ मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, भोलेनाथ को जलाभिषेक किया, सामने आया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:28 PM IST
सार
लोग चाहते हैं कि रोहित फिर से कप्तानी संभालें। मैच के दौरान स्टेडियम में भी फैंस हार्दिक को हूटिंग करते दिख रहे हैं। लगातार तीन हार के बाद तो हार्दिक के आलोचकों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, क्रिकेट जगत के कुछ पूर्व दिग्गजों ने हार्दिक का समर्थन भी किया है।
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई इंडियंस की कप्तानी में खराब शुरुआत के बीच हार्दिक पांड्या को शुक्रवार को गुजरात के प्रभास पाटन स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। हार्दिक के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करने का वीडियो सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा साझा किया गया है। हार्दिक की मुंबई इंडियंस एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से हारने के बाद एक छोटे ब्रेक पर है। उसका अगला मैच सात अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से है। वीडियो में हार्दिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। हार्दिक से पहले भी कई क्रिकेटर्स भगवान के शरण में पहुंच चुके हैं। विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव कई बार मंदिर में दिख चुके हैं।
2 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
सात अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मुंबई का मैच वानखेड़े में है। राजस्थान और दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बीच मिले ब्रेक के दौरान पांड्या ने मंदिर का दौरा किया। हार्दिक को पिछले कुछ समय में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है। मुंबई की कप्तानी संभालने के बाद फैंस से उनको काफी हेट रिएक्शन मिल रहे हैं।
3 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
लोग चाहते हैं कि रोहित फिर से कप्तानी संभालें। मैच के दौरान स्टेडियम में भी फैंस हार्दिक को हूटिंग करते दिख रहे हैं। लगातार तीन हार के बाद तो हार्दिक के आलोचकों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, क्रिकेट जगत के कुछ पूर्व दिग्गजों ने हार्दिक का समर्थन भी किया है।
VIDEO | Cricketer Hardik Pandya (@hardikpandya7) offers prayers at Somnath Temple, Gujarat.
इस दिग्गज ऑलराउंडर को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई द्वारा ट्रेड किया गया था और बाद में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था। कप्तानी में बदलाव मुंबई के प्रशंसकों को रास नहीं आया है क्योंकि रोहित ने मुंबई के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। मुंबई की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीतने वाली एकमात्र आईपीएल टीम है।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
पांड्या ने 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू किया और मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद गुजरात टाइटंस में शामिल होने से पहले 2021 तक टीम के साथ थे। उन्होंने गुजरात के कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में आईपीएल खिताब जीता जो आईपीएल में फ्रेंचाइजी का पहला सीजन भी था। 2023 में भी उनकी कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची। इसके बाद हार्दिक ने गुजरात छोड़कर मुंबई में जाने का फैसला किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।