फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: कॉन्वे के बाद CSK को लग सकता है एक और बड़ा झटका, यह गेंदबाज चार-पांच हफ्ते के लिए हो सकता है बाहर

Sat, 16 Mar 2024 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 03:44 PM IST
सार

पथिराना पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबी जीत में अहम रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। उनकी डेथ ओवर में गेंदबाजी शानदार रही थी और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Huge Injury Concern For MS Dhoni And Chennai Super Kings, Star Set To Be Ruled Out For 4-5 Weeks
मथीशा पथिराना (बीच में) - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। 22 मार्च को पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। हालांकि, इससे पहले सीएसके को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चार से पांच सप्ताह के लिए लीग से बाहर हो सकते हैं। पथिराना छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अपना स्पैल पूरा किए बिना ही मैदान छोड़कर चले गए थे।
IPL 2024: Huge Injury Concern For MS Dhoni And Chennai Super Kings, Star Set To Be Ruled Out For 4-5 Weeks
पथिराना - फोटो : IPL/BCCI
पथिराना पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिताबी जीत में अहम रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। उनकी डेथ ओवर में गेंदबाजी शानदार रही थी और डेथ ओवर स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा था। पथिराना को जो ग्रेड-1 हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है, उसे पूरी तरह से ठीक होने में आमतौर पर लगभग दो सप्ताह लगते हैं। इसलिए यह देखना होगा कि पथिराना कब टीम से जुड़ पाते हैं और इस समय यह कहना मुश्किल है कि वह शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं।
IPL 2024: Huge Injury Concern For MS Dhoni And Chennai Super Kings, Star Set To Be Ruled Out For 4-5 Weeks
मथीशा पथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके को सत्र की शुरुआत से पहले एक बड़ा झटका लग चुका है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के अंगूठे की सर्जरी के बाद उनके टूर्नामेंट से कम से कम पहले हाफ से बाहर रहने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 के दौरान कॉन्वे को अंगुली पर चोट लगी थी। सीएसके आईपीएल 2024 के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 22 मार्च को चेपॉक में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Huge Injury Concern For MS Dhoni And Chennai Super Kings, Star Set To Be Ruled Out For 4-5 Weeks
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावेल्ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed