फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: आईपीएल में हर टीम के पहले कैप्टन की लिस्ट, सिर्फ चेन्नई ऐसी टीम जिसका पहला कप्तान फिर संभालेगा कमान

Sat, 16 Mar 2024 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 02:44 PM IST
सार

धोनी के अलावा कोई भी ऐसा कप्तान नहीं है जो शुरू से लेकर अब तक अपनी फ्रेंचाइजी का कप्तान है। हम आपको हर फ्रेंचाइजी के पहले और मौजूदा कप्तान के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: First Captain for IPL Franchises, Only Chennai Super Kings Captain Not changed, Rohit Mumbai Indians
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 को शुरू होने में अब बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है। लोकसभा चुनाव की वजह से अब तक पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। शुरू के 21 मैचों की तारीख सामने आ चुकी है। बाकी के मैचों की तारीखें लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद ही सामने आएंगी। 17वें सीजन का पहला मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2024: First Captain for IPL Franchises, Only Chennai Super Kings Captain Not changed, Rohit Mumbai Indians
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके की टीम ही इकलौती ऐसी टीम है जिसके पहले सीजन का कप्तान इस साल भी कप्तानी करता दिखेगा। महेंद्र सिंह धोनी पहले सीजन यानी 2008 से लेकर अब तक टीम के कप्तान हैं। 2022 में रवींद्र जडेजा को जरूर नया कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन आधे सीजन में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद धोनी दोबारा से कप्तान बन गए थे।

इसके अलावा 2016 और 2017 में सीएसके के बैन होने पर धोनी दूसरी टीम के लिए खेले थे। हालांकि, 2018 में सीएसके की वापसी पर उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था। धोनी के अलावा कोई भी ऐसा कप्तान नहीं है जो शुरू से लेकर अब तक अपनी फ्रेंचाइजी का कप्तान है। हम आपको हर फ्रेंचाइजी के पहले और मौजूदा कप्तान के बारे में बता रहे हैं।
IPL 2024: First Captain for IPL Franchises, Only Chennai Super Kings Captain Not changed, Rohit Mumbai Indians
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
1. चेन्नई सुपर किंग्स
धोनी 2008 में ही सीएसके के कप्तान नियुक्त किए गए थे और अब तक अपनी कप्तानी में टीम को पांच बार खिताब जिता चुके हैं। इनमें 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 के सीजन शामिल हैं। टीम रिकॉर्ड 10 बार फाइनल खेल चुकी है। इस बार भी वह टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: First Captain for IPL Franchises, Only Chennai Super Kings Captain Not changed, Rohit Mumbai Indians
डेक्कन चार्जर्स
2. डेक्कन चार्जर्स
डेक्कन चार्जर्स की टीम 2009 में चैंपियन बनी थी। इस टीम के पहले कप्तान वीवीएस लक्ष्मण रहे थे। 2008 में लक्ष्मण की कप्तानी में खराब प्रदर्शन के बाद 2009 में एडम गिलक्रिस्ट को कप्तान बनाया गया था और उनकी कप्तानी में टीम चैंपियन बनी। हालांकि, 2012 में इस टीम को डिस्कन्टिन्यू कर दिया गया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के नाम से टीम बनी। 
विज्ञापन
IPL 2024: First Captain for IPL Franchises, Only Chennai Super Kings Captain Not changed, Rohit Mumbai Indians
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - फोटो : IPL/BCCI
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पहले कप्तान राहुल द्रविड़ रहे थे। उनकी कप्तानी में टीम का पहले सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। फिलहाल टीम के मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसिस हैं। यह टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed