फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPl 2024: दुनिया के ये दिग्गज खिलाड़ी जो नहीं खेल सके आईपीएल, लिस्ट में एंडरसन भी शामिल

Wed, 20 Mar 2024 07:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 20 Mar 2024 07:06 PM IST
सार

पिछले 17 सालों से आईपीएल ना सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए बल्कि दुनिया के कई खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर आया है।

विज्ञापन
IPL 2024: Top cricketers who never played in IPl james Anderson also their in list
जेम्स एंडरसन स्टुअर्ट ब्रॉड मुशफिकुर रहीम - फोटो : Social Media
आईपीएल के 17वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत 22 मार्च से होगी जहां पहले मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होगा। आईपीएल में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। पिछले 17 सालों से आईपीएल ना सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए बल्कि दुनिया के कई खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक अच्छा प्लेटफॉर्म बनकर आया है। इस लीग में कई दिग्गजों ने अपनी किसमत आजमाई और कुछ खिलाड़ियों ने बुलंदियां हासिल की। इन सबके बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कभी इस प्रतिष्ठित लीग का हिस्सा नहीं बन सके। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन से दिग्गज हैं जिन्होंने कभी आईपीएल नहीं खेला। 
IPL 2024: Top cricketers who never played in IPl james Anderson also their in list
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया के घातक गेंदबाजों में शामिल हैं। 41 साल के एंडरसन अपनी बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। एंडरसन के लिए उम्र महज एक नंबर है। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी अपना दम दिखाया। एंडसरन इंग्लैंड के लिए 19 टी20 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम इस प्रारूप में 18 विकेट हैं। इसके अलावा एंडरसन कभी आईपीएल में खेलते नजर नहीं आए।
IPL 2024: Top cricketers who never played in IPl james Anderson also their in list
रीजा हैंड्रिक्स
रीजा हैंड्रिक्स
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हैंड्रिक्स अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए टी20 प्रारूप में लगातार प्रदर्शन करते आए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 55 टी20 मैचों में 1702 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.92 का रहा है। रीजा पावरहिटर हैं और बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उन्हें अब भी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024: Top cricketers who never played in IPl james Anderson also their in list
mushfiqur rahim
मुशफिकुर रहीम
बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें आईपीएल में जलवा बिखेरने का अवसर नहीं मिल सका है। मुशफिकुर बल्ले के साथ विकेटकीपिंग की भी भूमिका निभाते हैं और बांग्लादेश के लिए लगातार रन बनाते रहे हैं। मुशफिकुर हालांकि आईपीएल के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल रहे हैं, लेकिन उन्हें अबतक कोई खरीददार नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
IPL 2024: Top cricketers who never played in IPl james Anderson also their in list
स्टुअर्ट ब्रॉड - फोटो : सोशल मीडिया
स्टुअर्ट ब्रॉड
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने टी20 प्रारूप की शुरुआत से ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खेलना शुरू किया था। ब्रॉड 2007 में पहले आईसीसी विश्व कप का भी हिस्सा थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 56 टी20 मैच खेले और 65 विकेट भी लिए। ब्रॉड हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed